{"_id":"60de28128ebc3ebb4c4fe45e","slug":"in-the-presence-of-leader-of-opposition-there-was-a-commotion-in-the-sp-leaders-city-news-mbd3942522124","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में सपा नेताओं में मारपीट, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी में सपा नेताओं में मारपीट, हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा से मिल जाने और पार्टी से गद्दारी के आरोप प्रत्यारोपों के बीच सपा नेताओं में गुरुवार को मारपीट हो गई। सर्किट हाउस में भिड़े सपा नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी और कानपुर नगर के विधायक अमिताभ बाजपेयी की मौजूदगी की भी परवाह नहीं की। हाथापाई कर रहे लोगों को नेता प्रतिपक्ष के साथ आए विधायक ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। उनके कहने पर एक गुट सर्किट हाउस से लौट आया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और कानपुर से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी आए थे। सपा कार्यालय पर केक काटने के बाद दोनों अतिथि सर्किट हाउस पहुंचे, जहां सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू सहित अनेक सपा कार्यकर्ता भी आ गए। वहीं जिला पंचायत चुनाव में पार्टी से बगावत करने के आरोपी संजीव यादव और मुकेश यादव भी समर्थकों संग सर्किट हाउस पहुंचे थे। यह घटना शाम करीब 7 बजे की है। उस समय नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सांसद डॉ एसटी हसन, बिलारी विधायक फहीम, कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान, पूर्व जिलाध्यक्ष अतर हुसैन अंसारी, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू समेत कुछ नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने संजीव यादव और मुकेश यादव को निशाना बनाते हुए टिप्पणी की। इस पर सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष जयवीर यादव, महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू उनके समर्थकों और संजीव यादव व मुकेश यादव के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। कार्यकर्ता बताते हैं कि बाहर से हंगामे का शोर पहुंचा तो रामगोविंद चौधरी अपने कक्ष से बाहर आ गए और कहा, ‘‘मैं थका हुआ हूं किसी से नहीं मिलूंगा, सब घर जाएं।‘
नेता प्रतिपक्ष से मिलने नहीं दिया, हाथापाई की कोशिश की: संजीव
सपा के पूर्व जिला महासचिव संजीव यादव का आरोप है कि वे अपनी बात कहने के लिए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी से मिलने सर्किट हाउस गए थे। उनके साथ में कुछ जिला पंचायत सदस्य भी थे, लेकिन हटाए गए जिलाध्यक्ष जयवीर यादव और महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू के इशारे पर उनके समर्थकों ने उन्हें अपमानित करने की कोशिश की। उनके साथ हाथापाई की भी कोशिश की गई। नेता प्रतिपक्ष से उन्हें मिलने नहीं दिया गया, जिस पर वे लौट आए।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष ने की अमर्यादित टिप्पणी: मुकेश
सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव का कहना है कि महानगर अध्यक्ष शाने अली जिलाध्यक्ष से उन लोगों पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे थे। यह बात उन्होंने सुन ली, जिसका विरोध जताया था। इस पर वे लोग हाथापाई पर उतारू हो गए था, जिसका जवाब दिया था।
पार्टी विरोधियों को देख कार्यकर्ता गुस्साए: शानू
सपा महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी का साथ न देने वालों को देखकर कार्यकर्ता गुस्साए थे, जिससे हंगामा हुआ था। हालांकि बाद में मामला शांत करा दिया गया था।
गद्दारी करने वालों को देख भड़के कार्यकर्ता: जयवीर
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर यादव का कहना है कि जिला पंचायत चुनाव में पार्टी से गद्दारी करने वाले मुकेश यादव और संजीव यादव सर्किट हाउस पहुंचे थे। इनके साथ 25-30 लोग थे। इन्होंने आते ही हंगामा शुरू कर दिया। इन्हें देख पार्टी कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत चुनाव में पार्टी का साथ न देने के कारण इन लोगों से जाने को कहा तो ये लोग बदतमीजी पर उतर आए। शोरशाराब सुनकर हम लोग बाहर आए तो ये लोग अपने समर्थकों से चले आए।