फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the name of sending oxygen cylinders, Rs 17 and a half rupees were transferred to the account

बीमार पत्नी को लेकर दर दर भटक रहे किसान को साइबर ठगो ने पहुंचाई चोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 03:16 AM IST
विज्ञापन
In the name of sending oxygen cylinders, Rs 17 and a half rupees were transferred to the account
मुरादाबाद। बीमार पत्नी को लेकर दर-दर भटक रहे किसान को साइबर ठगों ने ठग लिया। किसान के रिश्तेदार ने गूगल से ऑक्सीजन एजेंसी का नंबर लेकर कॉल कर सिलिंडर की मांग की। कुछ देर बाद एक नए नंबर से कॉल आई और साइबर ठग ने झांसा देकर चार बार में साढ़े 17 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। इसके बावजूद भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिला, तब किसान बीमार पत्नी को कार मे बिठाकर कोतवाली पहुुंच गया और साइबर ठगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कांठ निवासी गफूर ने बताया कि उसकी पत्नी शाहजहां तीन दिन से बीमार है। कांठ में निजी डाक्टर ने उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने को कहा था। गफूर ने इस बारे में अपने रिश्तेदार दयानाथपुर गांव निवासी कासिम से की। इसके बाद वे मरीज को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां भी डाक्टरों ने ऑक्ससीजन सिलिंडर और बेड न होने की बात कहते हुए मरीज को कहीं दूसरी जगह ले जाने को कह दिया था। कासिम ने बताया कि उन्होंने आनलाइन सर्च कर एक एजेंसी का नंबर लेकर उस पर कॉल की। सामने वाले ने कासिम से फोन पर बताया कि उन्हें पचास लीटर का ऑक्सीजन सिलिंडर दस हजार रुपये में मिलेगा। पांच हजार रुपये एडवांस में देने होंगे और पांच हजार रुपये डिलीवरी के बाद देने होंगे। इस पर कासिम ने आरोपी के बताए खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा कॉल की और कहा कि कंप्यूटर बिलिंग नहीं दे रहा है। पूरा भुगतान करना होगा। इस पर कासिम ने पांच हजार रुपये और खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने चार बार में साढ़े 17 हजार रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए हैं।
विज्ञापन

एजेंसी पहुंचे थे शटर बंद मिला, तब हुई ठगी की जानकारी
मुरादाबाद। साढ़े 17 हजार का भुगतान करने के बाद भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिला, तब कासिम को विश्वास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। कासिम ने रुपये मांगने वालों से एजेंसी का पता पूछा। इसके बाद वह आबकारी भवन के सामने स्थित गैस एजेंसी पर पहुंचा। एजेंसी बंद थी। कासिम ने एजेंसी के बाहर लिखे नंबरों पर संपर्क किया तो पता चला कि उनके यहां से किसी को फोन नहीं किया गया। न ही वह इस तरह से ऑक्सीजन सिलिंडर की सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed