फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the meeting of the municipal board, the issue of street light, poor cleanliness system was shadowed

नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्ट्रीट लाइट, लचर सफाई व्यवस्था का छाया रहा मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
In the meeting of the municipal board, the issue of street light, poor cleanliness system was shadowed
मुरादाबाद। करीब पांच माह बाद हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में स्ट्रीट लाइट, लचर सफाई व्यवस्था, बंदर और कुत्तों के आतंक का मुद्दा छाया रहा। चूहों से भी निजात दिलाने पर भी चर्चा की गई। हंगामे के बीच हुई इस बैठक में पीलीकोठी परिसर में बन रही ट्रिपल सी बिल्डिंग को पांच साल के लिए किराये पर देने, प्रत्येक पार्षद के क्षेत्र में दस-दस स्ट्रीट लाइटें एक सप्ताह में लगवाने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 15000 रुपये किए जाने समेत कई प्रस्ताव ध्वनिमत से सदन में पास किए गए।
विज्ञापन

सोमवार को महापौर विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में टाउनहाल स्थित सभागार में शुरू हुई बैठक में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा। बैठक में मौजूद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठता। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कंपनी पूरी तरह शहर को कूड़ा मुक्त करने में फेल है। जगह-जगह कूड़े के ढेरों से लेकर लोगों की घरों तक में चूहे आतंक मचाए हुए हैं। उनकी इस बात का सभी ने समर्थन किया। विधायक कुरैशी ने त्योहारों पर भी शहर में गंदगी व्याप्त रहने का मुद्दा उठाया। इस पर भाजपा के कई पार्षदों ने विरोध जताया। पार्षदों ने कहा कि त्योहारों पर सफाई की समुचित व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन

पार्षद सलीम वारसी ने अपने वार्ड क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए नया ट्यूबवेल लगाने की मांग की, जिसे पास कर दिया गया। पार्षद संजय सक्सेना ने पार्षदों का भत्ता 1500 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने, पार्षद शीरीगुल ने सफाई कर्मचारियों का मानदेय 9000 रुपये से बढ़ा कर 15 हजार रुपये करने, पार्षद कुलदीप ने गंगा रीवर फ्रंट योजना के तहत शहर को बचाने के लिए पूर्व में पारित प्रस्ताव को लागू कराने के लिए जोरशोर से तैयारी करने आदि का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पास कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम, टोरंटो के कार्य पर पूरे समय उठती रहीं अंगुली
मुरादाबाद। बोर्ड की बैठक में पार्षद विद्यासरन, इकबाल, नदीम अंसारी, योगेंद्र रस्तोगी, असद कमाल समेत कई पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की खराब सड़क व्यवस्था की ओर सदन का ध्यान खींचा। पार्षदों का कहना था कि जल निगम द्वारा डाली गई सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क को मानक के अनुरूप नहीं बनाया गया। टोरंटो गैस कंपनी भी पाइप लाइन बिछाने को इन दिनों शहर की सड़कों को खोद कर छोड़ दे रही है या फिर मानक के अनुरूप उसकी रिपेयरिंग नहीं करा रही है, जिससे पूरे शहर के लोग परेशान हैं। सीवर लाइनें चोक हैं, जिससे घरों का पानी उल्टे घर के बाथरूम में भर रहा है। नगर आयुक्त ने इस पर जल्द ही जल निगम व टोरंटो कंपनी के लोगों की बैठक बुला उन्हें हिदायत देने की बात कही। कई पार्षदों ने शहर में बन रही सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवालिया निशान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed