{"_id":"64371caf6126b49ca502c436","slug":"in-the-kushank-murder-case-the-police-recovered-the-cartridge-case-by-taking-lalit-on-remand-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-114558-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुशांक हत्याकांड में पुलिस ने ललित को रिमांड पर लेकर बरामद किया कारतूस का खोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुशांक हत्याकांड में पुलिस ने ललित को रिमांड पर लेकर बरामद किया कारतूस का खोखा
विज्ञापन
मुरादाबाद। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक की कुंशाक हत्याकांड के मामले में अदालत से बुधवार को तीन घंटे की पुलिस रिमांड मिली। पुलिस ने उसे लेकर चट्टा पुल के पास पहुंची और खोखा बरामद किया। पुलिस का दावा है कि केशव ने कुशांक की हत्या करने से पहले चट्टा पुल के पास ललित के सामने तमंचे से ट्रायल किया था। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद ललित को फिर से जेल भेज दिया गया।
मूंढापांडे के भट्ठा मजदूर ओमप्रकाश ने मूंढापांडे थाने में 25 मार्च को केस दर्ज कराया था। जिसमें सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, मूंढापांडे निवासी शिव कुमार, सतीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसके अगवा कर फैक्टरी में बंधक कर पिटाई की थी। इस मामले में पुलिस ने उसी दिन ललित कौशिक को सर्किट हाउस से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान घर से आठ लाख रुपये की नकदी और एक अवैध असलहे की मैगजीन बरामद की थी।
बुधवार को अभियोजन द्वारा जनपद न्यायाधीश डाॅ. अजय कुमार की अदालत में रिवीजन दाखिल किया गया। जिसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय की अदालत में की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से जेडी राजेश शुक्ला ने सरकार की ओर से बहस करते हुए कहा कि अवर न्यायालय ने रिमांड गलत खारिज किया है। पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड दी जानी जरूरी है। जिससे मुकदमे की विवेचना सही ढंग से की जा सके। वहीं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अजय वर्मा ने पुलिस रिमांड का विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद रिवीजन स्वीकार करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पुनः रिमांड पर सुनवाई के लिए पत्रावली भेज दी, जहां शाम साढ़े आठ बजे तक सुनवाई की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह द्वारा पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक को बुधवार रात 8:45 बजे से रात सवा ग्यारह बजे तक के लिए पुलिस रिमांड पर देने का फैसला सुनाया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि रिमांड पर लेकर ललित से पूछताछ की गई। उसकी निशान देही पर कारतूस का खोखा किया बरामद। शूटर केशव सरन शर्मा ने हत्या करने से पहले चट्टा पुल के पास तमंंचे का ट्रायल किया था,उस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख वहीं पर मौजूद था।
विज्ञापन
मंगलवार को अदालत ने खारिज कर दी थी रिमांड अर्जी
मुरादाबाद। कुशांक गुप्ता हत्याकांड में सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस की ओर से रिमांड की अर्जी दाखिल की गई थी। इस मामले में मंगलवार को पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक और शूटर केशव सरन शर्मा को कोर्ट ने जेल से तलब किया था। दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए गए थे पुलिस की ओर से पांच दिन की रिमांड कोर्ट से मांगी गई थी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की कोर्ट ने कुशांक हत्याकांड में रिमांड अर्जी खारिज कर दी थी। बुधवार को रिजीवन दाखिल की गई थी।
पुलिस ने ललित के करीबियों को जारी किया नोटिस, होगी पूछताछ
मुरादाबाद। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि ललित कौशिक और उसके करीबियों के खातों में बड़ी संख्या में रुपयों का लेनदेन हुआ है। इस रकम का स्रोत किया है। जिसे जानने के लिए ललित कौशिक के करीबियों से भी पूछताछ की जाएगी।इसके लिए पुलिस की ओर से कुछ लोगों नोटिस जारी किया गया है।
आज पुलिस रिमांड पर रहेगा केशव
कुशांक गुप्ता और सीएम श्वेताभ तिवारी की हत्या के मामले में जेल भेजे गए केशव शर्मा को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस की ओर से कोर्ट में रिमांड प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। केशव के अधिवक्ता अभिषेक शर्मा ने बताया कि केशव की रिमांड बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक मंजूर हुई है।