फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the honeytrap case, some other youths are also on the radar of the police.

हनीट्रैप मामले में कुछ और युवक युवतियां भी पुलिस के रडार पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
In the honeytrap case, some other youths are also on the radar of the police.
मुरादाबाद। लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद दो युवतियों द्वारा शादी का झांसा देकर युवक को दुष्कर्म के केस में फंसाने व बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में कुछ और युवक, युवतियां पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस दोनों युवतियों के साथी युवकों तथा उन्हें सिम उपलब्ध कराने वाले की तलाश में जुट गई है। कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार को संभल क्षेत्र के थाना हयातनगर मोहल्ला भालेभाज खां सराय निवासी सचिन कुमार शर्मा की सूचना पर रामगंगा विहार स्थित एक मकान से हापुड़ और दिल्ली की रहने वाली दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों युवतियों पर शादी का झांसा देकर सचिन को अपने जाल में फंसाने बाद में उसे कमरे में बंद कर उसका वीडियो बनकर वायरल करने व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। इस दौरान युवतियों को अपनी बहन बताने वाले चार युवकों ने भी पीड़ित युवक के साथ मारपीट कर रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने युवतियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद अब उनके साथी युवकों की भी तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा युवतियों को सिम उपलब्ध कराने वालों तथा युवतियों ने फर्जी आधार कार्ड कहां बनवाए इसकी भी तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि हनीट्रैप मामले में इस गिरोह के कुछ और लोग के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवतियों के साथी युवकों की भी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही इस अपराध में संलिप्त कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed