फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the fair, the pipe of the jumping swing collided with the high-tension line, five including four children were scorched

मेले में जंपिंग झूले का पाइप हाईटेंशन लाइन से टकराया, चार बच्चों समेत पांच झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
In the fair, the pipe of the jumping swing collided with the high-tension line, five including four children were scorched
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर हादीपुर के शिव नागराज शक्ति मंदिर पर लगे नाग पंचमी के मेले में जंपिंग झूले में लगा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे उतरे करंट की चपेट में आकर झूले के पास खड़े चार बच्चे झुलस गए। इसके साथ ही झूला मालिक भी मामूली रूप से झुलसा। झुलसे चारों बच्चों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को भोजपुर-बहोरनपुर स्थित शिव नागराज के शक्ति मंदिर श्यामपुर हादीपुर पर नाग पंचमी के मौके पर मेला लगा था। नन्हें पुत्र शौकत निवासी ग्राम मुकुटपुर थाना टांडा रामपुर ने जंपिंग झूला लगाया था। गांव के ही युवक रोहित ने झूला मालिक नन्हें से झूला दूसरे स्थान पर लगाने को कहा। इस पर झूले पर बैठे बच्चे नीचे उतर कर पास में ही खड़े हो गए। झूला मालिक ने जैसे ही झूला हटाया झूले का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट उतर आया और झूले के पास खड़े अर्जुन सिंह (10) पुत्र अतर सिंह, दीपांशु (11) पुत्र बबलू सिंह, भूपेंद्र सिंह (9) पुत्र कुंवरपाल सिंह, दीपांशु (13) पुत्र कर्म सिंह और झूला मालिक नन्हें झुलस गए। झुलसने वालों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर उनकी हालत ठीक बताई है। वहीं देर शाम दो बच्चों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। जबकि यहां दो बच्चों का इलाज जारी है।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पाकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने मौके पर जाकर जांच की। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि अगर झूले को हटाया नहीं जाता तो हादसा नहीं होता। कुछ ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत लाइन के तार नीचे होने की इसकी शिकायत बिजली अधिकारियों से की थी, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed