फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the complaint filed against Dancer Sapna Choudhary, the court asked for the list of organizers

डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में अदालत ने आयोजकों की मांगी सूची

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
In the complaint filed against Dancer Sapna Choudhary, the court asked for the list of organizers
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज परिवाद में अदालत ने आयोजकों की सूची परिवादी से तलब की है। जिसके बाद ही परिवाद में बहस सुनी जाएगी। फिलहाल अदालत ने आगामी 28 जनवरी सुनवाई के लिए लगा दी है।
विज्ञापन

11 जून वर्ष 2019 को रेलवे स्टेडियम में डांसर सपना चौधरी का ‘हरियाणवी नाइट’ कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। इसके चलते कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा था। बेकाबू स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा था। इस कार्यक्रम को लेकर रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने वकील सचिन कश्यप के द्वारा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दायर किया गया। जिसकी सुनवाई एसीजेएम पांच दानवीर सिंह की अदालत में की जा रही है। परिवादी के वकील सचिन कश्यप ने बताया कि परिवादी व गवाह के बयान दर्ज हो चुके हैं। अदालत ने आयोजकों की सूची मांगी है जिसे आगामी तारीख पर दाखिल कर दी जाएगी। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के आगामी तिथि 28 जनवरी नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed