फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the case of the missing child, the police will now prepare a sketch of the suspected woman.

Moradabad News: लापता मासूम के मामले में अब पुलिस संदिग्ध महिला का बनवाएगी स्केच

Sun, 26 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 26 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
In the case of the missing child, the police will now prepare a sketch of the suspected woman.
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट से दस दिन पहले लापता हुए डेढ़ साल के मासूम का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के साथ एसओजी की टीम भी बच्चे की तलाश में लगी है। अब छजलैट पुलिस संदिग्ध महिला का स्केच बनवाने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


कांठ नगर के नवादड़ी का अंकित छजलैट में बिजनौर रोड पर सड़क किनारे डेरा डालकर जड़ी-बूटी बेचता है। 16 अक्तूवार की शाम डेरे के बाहर चारपाई पर खेल रहा उसका डेढ़ साल का बेटा मोहन लापता हो गया था। पुलिस ने अंकित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन एक दस दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक बच्चे का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

मामले में जहां छजलैट पुलिस की टीमें बच्चे की तलाश कर रही हैं तो वहीं एसओजी की टीम भी लगी हुई है। चारों ओर कई-कई किलोमीटर तक सीसीटीबी कैमरों की फुटैज को खंगालने के साथ ही सीडीआर की भी मदद भी ली है। खेतों और नदियों के क्षेत्रों में भी बच्चे की तलाश की, लेकिन लाख प्रयास के बाद भी अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत का कहना है कि परिजनों ने किसी महिला के द्वारा बच्चे को ले जाने का संदेह भी व्यक्त किया है। जिस पर संदिग्ध महिला का स्केच बनवाया जाएगा। इसके अलावा बच्चे की तलाश के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed