फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In the 'Brass City', the penchant for luxury cars worth crores of rupees has also become a topic of discussion.

Moradabad News: निर्यातक ने खरीदी 4.80 करोड़ की कार....48 लाख तो टैक्स ही दे दिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
In the 'Brass City', the penchant for luxury cars worth crores of rupees has also become a topic of discussion.
मुरादाबाद। पीतल के हस्तशिल्प से दुनिया के बाजारों में पहचान रखने वाली पीतलनगरी में अब करोड़ों रुपये की लग्जरी कारों का शौक भी चर्चा में है। हाल ही में आरटीओ में 4.80 करोड़ रुपये कीमत वाली बेंटले कार का पंजीकरण कराया गया है। इस कार की कीमत जितनी चौंकाने वाली है, उतना ही बड़ा आंकड़ा इसके पंजीकरण पर जमा हुए टैक्स का है। परिवहन विभाग के अनुसार, कार के लिए करीब 48 लाख रुपये टैक्स जमा किया गया है। इतनी रकम में एक टोयोटा फॉर्च्यूनर या तीन से चार मध्यम श्रेणी की एसयूवी खरीदी जा सकती हैं।
विज्ञापन

ब्रिटेन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बेंटले अपनी आलीशान बनावट, आरामदायक सवारी और प्रीमियम श्रेणी के वाहनों के लिए जानी जाती है। करीब पांच करोड़ रुपये कीमत वाली इस कार ने मुरादाबाद में महंगी गाड़ियों के शौकीनों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। इसका आकर्षक डिजाइन और खास पहचान लोगों का ध्यान खींचती है।
विज्ञापन

बेंटले के अलावा मुरादाबाद में करीब 3.97 करोड़ रुपये कीमत वाली मर्सिडीज जैसी महंगी कारों का भी पंजीकरण कराया गया है। परिवहन विभाग के अनुसार, जिले में 50 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली 210 कारें पंजीकृत हैं। आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह ने बताया कि महंगी गाड़ियों के पंजीकरण से परिवहन विभाग को अच्छा राजस्व मिलता है। कई कारों के पंजीकरण से 20 से 30 लाख रुपये तक का राजस्व भी मिला है। उन्होंने बताया कि हर साल महंगी गाड़ियों के शौकीन निर्यातक, डॉक्टर और अन्य क्षेत्रों से जुड़े कारोबारी अपने वाहनों का पंजीकरण कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
आलीशान इंटीरियर और सफर में शाही आराम

-करीब 4.80 करोड़ रुपये कीमत वाली बेंटले अपनी शाही बनावट, बारीक कारीगरी और अत्याधुनिक तकनीक के लिए पहचानी जाती है। इसके केबिन को इस तरह तैयार किया जाता है कि सफर के दौरान यात्रियों को आराम और प्रीमियम अनुभव मिले। अंदरूनी हिस्से में उच्च गुणवत्ता वाले लेदर, आकर्षक सजावट और बारीकी से तैयार किए गए पैनल इसकी खास पहचान हैं। कार की सस्पेंशन तकनीक सड़क के उतार-चढ़ाव का असर कम करके सफर को आरामदायक बनाने में मदद करती है। आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह ने बताया कि आधुनिक सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और पार्किंग सहायता जैसी सुविधाएं इसे तकनीक के लिहाज से भी खास बनाती हैं। इसकी बाहरी बनावट, विशिष्ट ग्रिल और आकर्षक डिजाइन इसे सामान्य कारों से अलग पहचान देते हैं। यही वजह है कि बेंटले को केवल एक महंगी कार नहीं, बल्कि लग्जरी और शिल्पकारी के अनूठे मेल के रूप में देखा जाता है।
00
महंगी कारों के साथ सुपरबाइक का भी शौक
-शहर में महंगे वाहनों का दायरा केवल बेंटले तक सीमित नहीं है। परिवहन विभाग के अनुसार, करीब 25 लाख रुपये कीमत वाली बीएमडब्ल्यू बाइक और 22.60 लाख रुपये कीमत वाली सुजूकी हायाबुसा सुपरबाइक भी महंगी दोपहिया गाड़ियों के शौक को दर्शाती हैं। इनके पंजीकरण पर करीब 2.60 से तीन लाख रुपये तक टैक्स जमा हुआ है। विभाग के अनुसार, जिले में 20 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली तीन बाइक और पांच लाख रुपये से अधिक कीमत वाली करीब 60 बाइक पंजीकृत हैं। एआरटीओ (प्रशासन) आंजनेय सिंह ने बताया कि पीतलनगरी की पहचान अब केवल हस्तशिल्प और निर्यात तक सीमित नहीं है। यहां महंगी कारों के भी शौकीन लोग हैं। 50 लाख से अधिक कीमत की कारों में सबसे ज्यादा मर्सिडीज पंजीकृत हैं।

00
जिले में कारों की संख्या 80 हजार से अधिक
-परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में कुल 4,20,960 बाइक और 80,849 कारें पंजीकृत हैं। इन आंकड़ों में सामान्य वाहनों से लेकर महंगे और प्रीमियम मॉडल तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed