फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Moradabad man killed his girlfriend brother along with his friend

UP: राजा और 'रानी' के बीच में शाहरुख बन रहा था बाधा, फातिम आशिक को छोड़ चार बेगुनाहों को चाहती थी फंसाना

Fri, 30 May 2025 09:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 30 May 2025 09:09 PM IST
सार

शाहरुख की हत्या में उसकी बहन फातिमा ने मोहल्ले में रहने वाले अमान, साजिब, अनीस और सालिम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कराते हुए बताया था कि 2016 में आरोपियों से उसके भाई का विवाद हुआ था। उस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन
In Moradabad man killed his girlfriend brother along with his friend
पुलिस हिरासत में राजा और मृतक शाहरुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर मीनानगर में वेल्डर शाहरुख (22) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शाहरुख की बहन के प्रेमी गुलवेज उर्फ राजा ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजा ने बताया कि शाहरुख उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रहा था। राजा ने एक नाबालिग को एक लाख रुपये का लालच देकर हत्याकांड में शामिल किया था।

विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह शाहरुख का शव घर के पास ही दुकान के बाहर चबूतरे पर पड़ा मिला था। उसके सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मोहल्ले में ही रहने वाले चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। शाहरुख की बहन फातिमा ने मुकदमे की रंजिश में भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान मोबाइल की कॉल डिटेल के अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में राजा नाम का युवक दिखाई दिया। इसी फुटेज के आधार पुलिस ने कटघर के करूला इस्लाम नगर निवासी गुलवेज उर्फ राजा और उसके 16 वर्षीय साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी राजा ने बताया कि शाहरुख की बहन फातिमा से उसके दो साल से प्रेम संबंध हैं। शाहरुख को इसकी भनक लग गई तो उसने मिलने-जुलने और घर आने पर पाबंदी लगा दी थी।

विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने अपने साथी को एक लाख रुपये देने का लालच देकर अपने साथ शामिल कर लिया था। बुधवार की रात शाहरुख दुकान के चबूतरे पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान राजा ने नाबालिग से शाहरुख के सिर में गोली मरवाकर हत्या करा दी थी। इसके बाद दोनों मौके से भाग गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपी राजा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। वहीं, नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद राजकीय किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।

पिता की पिटाई का बदला लेने के लिए हत्या को तैयार हुआ नाबालिग
परचून की दुकान चलाने वाले राजा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 15 दिन पहले नाबालिग आरोपी के पिता और शाहरुख के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद में शाहरुख ने नाबालिग आरोपी के पिता की चप्पल से पिटाई कर दी थी। तभी से राजा ने शाहरुख की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। उसने इसके लिए नाबालिग को उकसाते हुए कहा कि सरेराह तेरे पिता की पिटाई की है। उसे इसका बदला देना चाहिए। आरोपी ने कहा कि वह इसके लिए उसे एक लाख रुपये भी देगा। तब आरोपी तुरंत तैयार हो गया था।

हत्या से पहले और बाद में फातिमा और राजा के बीच हुई बातचीत
सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी राजा की कॉल डिटेल निकलवाई गई है, जिससे पता चला कि आरोपी ने हत्या करने से पहले फातिमा से बातचीत की थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इस हत्याकांड में फातिमा की भूमिका संदिग्ध है। इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर फातिमा के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

जेल जाने से बच गए चार बेगुनाह
शाहरुख की हत्या में उसकी बहन फातिमा ने मोहल्ले में रहने वाले अमान, साजिब, अनीस और सालिम के खिलाफ केस दर्ज कराया था। केस दर्ज कराते हुए बताया था कि 2016 में आरोपियों से उसके भाई का विवाद हुआ था। उस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी फैसला करने का दबाव बना रहे थे, लेकिन शाहरुख ने फैसला करने से इन्कार कर दिया था, इसीलिए आरोपियों ने उसके भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गहनता से जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस मामले में नामजद लोगों की हत्याकांड में कोई भूमिका सामने नहीं आई। इसके बाद सभी को छोड़ दिया गया। चार बेगुनाह जेल जाने से बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed