{"_id":"6a90a4270a91a19bc8084585","slug":"leopard-carries-off-dog-and-jackal-in-kishanpur-gawdi-panic-prevails-moradabad-news-c-279-1-mo11005-117081-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशनपुर गांवड़ी में कुत्ते व गीदड़ का उठा ले गया तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशनपुर गांवड़ी में कुत्ते व गीदड़ का उठा ले गया तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। किशनपुर गांवड़ी में बुधवार की रात तेंदुआ घुस आया और कुत्ते को उठाकर ले गया। रात करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ एक बार फिर गांव में पहुंचा और एक गीदड़ को उठाकर ले गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
गांव के राकेश सिंह ने बताया कि बुधवार को शाम करीब सात बजे तेंदुआ गांव के शनि देव मंदिर के पास आया और कुत्ते को उठाकर ले गया। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे गांव में पहुंचे गीदड़ का उठाकर ले गया। दूसरी ओर गांव लालापुर पीपलसाना में सड़क किनारे स्थित गन्ना सेंटर के पास बुधवार रात करीब नौ बजे तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। गांव शेरपुर पट्टी निवासी गजेंद्र सिंह बाइक से अपने गांव जा रहे थे गन्ना सेंटर पर भीड़ को देखकर रुक गए। जानकारी मिलने पर ग्रामीण डंडे लेकर पहुंचे तो तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। गांव पाड़ला में भी तेंदुए की गतिविधियों के बाद पिंजरा लगा दिया है। वन विभाग के रेंजर रवि कुमार गंगवार का कहना है कि उनके पास इन घटनाओं की कोई सूचना नहीं आई है।