फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   in moradabad bull rammed old man sleeping in the cattle shed died in the accident

Moradabad: पशुशाला में बुजुर्ग को सांड ने सींगों से उठाकर जमीन पटका, चारपाई पर सोए हुए थे कल्लन

Wed, 10 May 2023 04:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 10 May 2023 04:28 PM IST
सार

कल्लन हमेशा की तरह मंगलवार रात भी पशुशाला में सोए थे। बुधवार सुबह पांच बजे सांड पशुशाला में घुस गया और चारपाई पर सो रहे कल्लन को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे कल्लन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
in moradabad bull rammed old man sleeping in the cattle shed died in the accident
सांड ने बुजुर्ग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद स्थित ठाकुरद्वारा के नन्हू वाला गांव में बुधवार सुबह करीब पांच बजे पशुशाला में सो रहे वृद्ध कल्लन (65) को सांड ने पटक दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े तो सांड जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन

कल्लन मूलरूप से भगतपुर के चांदपुर गांव निवासी थे। उनके बेटे जाकिर की नन्हूवाला में ससुराल है। मोहम्मद उमर ससुराल में ही पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। उसके पिता कल्लन भी यहीं रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्लन हमेशा की तरह मंगलवार रात भी पशुशाला में सोए थे। बुधवार सुबह पांच बजे सांड पशुशाला में घुस गया और चारपाई पर सो रहे कल्लन को सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे कल्लन की मौत हो गई। 

विज्ञापन

इसी दौरान बेटा मोहम्मद उमर घर से आ गया। उसने देखा कि सांड पशुशाला में घुसा हुआ है। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग भी आ गए। लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर दौड़े। इसी दौरान सांड जंगल की ओर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed