फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Majhola, a youth was beaten up and his bike and Rs 32,000 were looted.

Moradabad News: मझोला में युवक को पीटकर बाइक और 32 हजार रुपये लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
In Majhola, a youth was beaten up and his bike and Rs 32,000 were looted.
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में युवक को पीटकर उससे बाइक और 32 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। डीआईजी के आदेश पर मझोला थाने में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मझोला के ज्ञानी वाली बस्ती निवासी कमल किशोर ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि दो अक्तूबर की दोपहर करीब 3:30 बजे वह सिविल लाइंस के फकीरपुरा में अपने मामा के घर जा रहा था। रास्ते में रेलवे लाइन के किनारे मझोला के चिड़िया टोला निवासी आशीष मिश्रा, कोतवाली क्षेत्र के पारकर कॉलेज के पास रहने वाला अनिकेत, सुधीर और तीन के चार साथी मिल गए। आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज की। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी बाइक और 32 हजार रुपये भी लूट लिए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए थे। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed