फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In broad daylight, a young man in police uniform blew away jewelery from Saraf's shop

दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी में आए युवक ने सराफ की दुकान से ज्वैलरी उड़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
In broad daylight, a young man in police uniform blew away jewelery from Saraf's shop
मुरादाबाद। दिनदहाड़े नागफनी पुलिस चौकी से चंदकदम की दूरी पर पुलिस की वर्दी में युवक ने सराफ की दुकान से ज्वैलरी उड़ाकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

थाना नागफनी क्षेत्र के बंगलागांव निवासी गौरीशंकर की अकबर कंपाउंड में सराफ की दुकान है। सराफ ने बताया कि रोज की तरह वह अपने कर्मचारी अंकेश के साथ दुकान पर बैठे थे। बुधवार की सुबह करीब 11.30 बजे बाइक से एक युवक पुलिस की वर्दी में आया। उसने अपने को सिविल लाइन थाने में तैनात बताते हुए बालियां दिखाने को कहा। इस पर वह उसे कान की बाली दिखाने लगे। इसी बीच पुलिस वर्दी में आए युवक ने अंकेश से पानी पीने के लिए मांगा। कर्मचारी पानी लेने दुकान से बाहर चला गया। इस बीच आरोपी युवक ज्वैलरी देखता रहा। पानी पीने के बाद युवक ने कर्मचारी को सिगरेट लाने के लिए दुकान पर भेज दिया। वह कुछ देर बाद सिगरेट भी ले आया। कुछ देर बाद युवक ने फिर कर्मचारी से पानी मंगाया। बताया जाता है कि जैसे ही वह पानी लेने दुकान से बाहर गया। उसके बाद पुलिस वर्दी में आया युवक ज्वैलरी पसंद न आने की बात कहते हुए दुकान से बाहर निकल गया और बाइक से फरार हो गया।
विज्ञापन

युवक के जाने के बाद स्वामी ने जब उसे दिखाने वाली ज्वैलरी पर ध्यान दिया, तब उसे करीब 25 ग्राम सोने की बालियों वाली एक पुड़िया गायब मिली। सराफ ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, तब उसे पुलिसकर्मी की वर्दी में आए युवक द्वारा सोने की बालियों वाली एक पुड़िया के पार कर लेने की जानकारी हो सकी। थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सराफ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सराफ की दुकान से चोरी के आरोपी की कैद हुई सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed