फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In Bhojpur, a loving couple committed suicide by consuming poison.

भोजपुर में प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान दी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
In Bhojpur, a loving couple committed suicide by consuming poison.
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में एक युवक और महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच प्रेम संबंध बताए जा रहे थे। गुरुवार देर रात दोनों महिला के घर में एक कमरे में निर्जीव हालत में पड़े मिले तो परिजन उन्हें जिंदगी की आस में निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

यह मामला भोजपुर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले 22 वर्षीय युवक के प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाली 30 वर्षीय महिला के साथ थे। बताया जा रहा है कि इस बात की भनक दोनों के परिवारों को भी लग चुक चुकी थी। परिवार के लोगों ने दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदियां लगाने का प्रयास किया। बावजूद इसके युवक और महिला ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। गुरुवार रात भी युवक महिला से मिलने उसके घर गया था। काफी देर बाद भी युवक अपने घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। परिजन उसकी तलाश करते हुए महिला के घर तक पहुंच गए। अंदर जाकर देखा तो एक कमरे में महिला का पति सो रहा था। परिजनों ने उसे जगा कर उसकी पत्नी और युवक के बारे में जानकारी की। उसने जानकारी होने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने दूसरे कमरे की तलाशी ली। तब यहां युवक और महिला निर्जीव हालत में मिल गए। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। थे। दृश्य देखकर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। युवक के परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला को भी उसके परिजन अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन दोनों के शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गए और पोस्टमार्टम कराने के लिए पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। भोजपुर थाना प्रभारी हिमांशु तोमर ने बताया कि इस तरह की थाने कोई सूचना नहीं आई है।
युवक का रिश्ता हो चुका था तय, अप्रैल माह में होनी थी शादी
मुरादाबाद। परिवार के लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक शराब की दुकान पर नौकरी करता था। छजलैट थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से उसका रिश्ता तय हो चुका था। अप्रैल माह में शादी होनी थी। जिसे लेकर परिवार ने तैयारियां शुरू कर दीं थीं। युवक का एक भाई और दो बहनें हैं।

शादी के बारह साल बाद भी नहीं हुई औलाद, एक बेटी ली थी गोद
मुरादाबाद। जहर खाकर आत्महत्या करने वाली महिला का मायका मझोला क्षेत्र के एक गांव में है। महिला की शादी बारह साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला को कोई संतान नहीं हुई थी। जिस कारण उसने एक बच्ची को गोद ले लिया था। जिसे वह अपनी बेटी की तरह पाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed