फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   In a domestic dispute in Moradabad younger brother killed elder

नहाने की जिद में गई जान: फाकिर की हत्या कर थाने पहुंचा शादाब, बोला- साहब मैं बड़े भाई की हत्या करके आया हूं

Fri, 23 Jun 2023 09:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 23 Jun 2023 09:02 PM IST
सार

शादाब ने लकड़ी के फट्टे से हमला कर दिया। इसी बीच शादाब के साथ उसके अन्य भाई भी आ गए। सभी ने पीट-पीटकर फाकिर की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
In a domestic dispute in Moradabad younger brother killed elder
मृतक फाकिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में गैस वेल्डिग का काम करने वाले फाकिर (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फाकिर का छोटा भाई शादाब थाने पहुंचा और उसने पुलिस बताया कि वह अपने भाई की हत्या करके आया है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो खून से लथपथ हालत में फाकिर का शव पड़ा था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

चक्कर की मिलक में नाले के पास फाकिर अपने पत्नी नसीम जहां और बेटियों के साथ रहता था। इसी मकान में फाकिर के पांच भाई भी रहते हैं। भाइयों में आये दिन किसी ने किसी बात को लेकर विवाद रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर फाकिर की बड़ी बेटी खैरूल निशा बाथरूम में नहाने जा रही थी। इसी दौरान उसकी ताई आ गई। ताई पहले नहाने की जिद करने लगी। इसी बात को लेकर खैरुल निशा का अपनी ताई से विवाद हो गया। फाकिर भी बीच में आकर बहस करने लगा। इसी बात को लेकर फाकिर का छोटे भाई शादाब से झगड़ा होने लगा। 

विज्ञापन

आरोप है कि शादाब ने लकड़ी के फट्टे से हमला कर दिया। इसी बीच शादाब के साथ उसके अन्य भाई भी आ गए। सभी ने पीट-पीटकर फाकिर की हत्या कर दी। इस हत्या से घर में चीख पुकार मची तो आस पड़ोस के लोग आ गए। 

इसी बीच आरोपी शादाब थाने पहुंचा और उसने थाने में जाकर बताया कि वह अपने भाई की हत्या करके आया हूं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed