{"_id":"5753bdb84f1c1b7d2f10a773","slug":"improvement-shraddha-mock-drills-incident-rrk-public-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा की हालत में हुआ सुधार, खाई सूजी की खीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा की हालत में हुआ सुधार, खाई सूजी की खीर
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरआरके पब्लिक स्कूल में मॉक ड्रिल के दौरान घायल हुई शिक्षिका श्रद्धा शर्मा की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। शनिवार को उनकी तबियत में सुधार आने के बाद डाक्टरों ने उन्हें खाने की इजाजत दे दी। इसके साथ ही शाम को उन्हें ब्लड दिया गया। डाक्टरों ने सर्जरी के लिए परीक्षण भी किया। मंगल या बुधवार को उनकी हड्डी की सर्जरी की जा सकती है।
कोठीवाल डेंटल कालेज एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती श्रद्धा शर्मा की हालत में सुधार हो रहा है।
शनिवार को डाक्टरों की इजाजत के बाद परिजनों ने उन्हें सूजी की खीर की खिलाई। परिजनों ने उनसे बात की। हालांकि अभी भी श्रद्धा परिजनों से उनके साथ हुए हादसे के बारे में ही पूछ रही है। उन्हें अपने साथ हुई घटना याद नहीं है। शरीर में रिकवरी को देखते हुए शाम को दो यूनिट ब्लड दिया गया। डाक्टरों के अनुसार शरीर में अभी कमजोरी ज्यादा है। जिसके चलते ब्लड दिया गया है। ऐसे में उनकी पैर की सर्जरी भी नहीं हो सकती। इसके लिए दो तीन का इंतजार करना होगा।
मंगल या बुधवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। वहीं उनके श्रद्धा के बात करने और खीर खाने से परिजनों का विश्वास भी बढ़ा है। शनिवार को अस्पताल में वे कुछ राहत में दिखाई दिए और तनाव से बाहर आए हैं। बच्चों भी खुश दिखाई दिए। सभी एक ही बात कह रहे थे बुरा समय था बीत गया। अब श्रद्धा जल्दी से ठीक होकर घर पहुंचे यही भगवान से प्रार्थना है।