फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   impersonating police thugs asked for money from complainant on phone in Amroha

ठगी का नया तरीका: मैं अमरोहा कोतवाली से बोल रहा हूं..पीड़ित को की कॉल, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मांगे रुपये

Wed, 07 Aug 2024 07:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 Aug 2024 07:20 PM IST
सार

झूठी पुलिस कॉल करने के मदद करने के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। अमरोहा में एक व्यक्ति के पास ऐसे ही एक कॉल आई। कोई मुकदमे में पैरवी और आरोपियों के गिरफ्तारी के नाम पर रुपये मांगता है तो सावधान हो जाएं। पुलिस इस तरह से कॉल नहीं करती है।

विज्ञापन
impersonating police thugs asked for money from complainant on phone in Amroha
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कॉप एप्लीकेशन से एफआईआर डाउनलोड करते हुए मुकदमे में मदद कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला तकिया मोती शाह हाजी कॉलोनी में मोहम्मद जहीन का परिवार रहता है। उन्होंने चार अगस्त को अमरोहा नगर कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद अगले ही दिन यानी 5 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्तियों ने कहा, 'मैं अमरोहा कोतवाली से बोल रहा हूं... आपने मुकदमा दर्ज कराया है, हम आपकी मदद करेंगे, आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। लेकिन, इसके लिए रुपये खर्च होंगे। तुम पांच हजार रुपये तुरंत डलवा दीजिए। वरना तुम्हारी मदद नहीं हो सकेगी।'
विज्ञापन


यह बात सुनकर पीड़ित जहीन ने नगर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। हकीकत का पता चलने के बाद पीड़ित जहीन ने मोबाइल नंबरों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर, कोई मुकदमे में पैरवी और आरोपियों के गिरफ्तारी के नाम पर रुपये मांगता है तो सावधान हो जाएं। पुलिस इस तरह से कॉल नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed