{"_id":"68095744f9e28241d30957af","slug":"impact-of-terrorist-attack-people-preparing-for-amarnath-yatra-halted-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-628322-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले का असर : अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे लोग ठिठके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले का असर : अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे लोग ठिठके
विज्ञापन
मुरादाबाद। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों का उत्साह फीका पड़ गया। बीते एक सप्ताह से अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण के लिए जम्मू एंड कश्मीर बैंक के बाहर श्रद्धालुओं की लाइनें लग रही थीं, लेकिन बुधवार को सन्नाटा नजर आया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि दोपहर बाद कोई श्रद्धालु पंजीकरण के लिए नहीं आया।
तीन जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए पिछले एक सप्ताह से जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पंजीकरण कराने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच रहे थे। लोग दस से 12 घंटे तक लाइनों में लगकर पंजीकरण का इंतजार करते थे। 14 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बैंक के बाहर इस कदर भीड़ लग रही थी कि व्यवस्थाओं को संभालने के लिए पुलिसकर्मियों तक की ड्यूटी लगाई गई थी। बैंक के मुख्य गेट का चैनल बंद करना पड़ता था।
मुरादाबाद ही नहीं, संभल, अमरोहा और रामपुर तक के श्रद्धालु पंजीकरण के लिए आ रहे थे, लेकिन बुधवार को स्थिति बदली नजर आई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का अमरनाथ यात्रा के पंजीकरण पर बड़ा असर पड़ा। दोपहर दो बजे बैंक में पंजीकरण के लिए एक भी श्रद्धालु नहीं था।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक इमरान लतीफ ने कहा कि बुधवार को दिनभर में सिर्फ 55 पंजीकरण हुए हैं। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कोई श्रद्धालु पंजीकरण के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले से सभी लोग गमजदा और दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक कुल 1105 पंजीकरण हो गए हैं।