फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Immovable property worth Rs 1.20 crore, investigation ordered

Moradabad News: बेची गई भूमि को दोबारा बेचकर 1.20 करोड़ की ठगी, जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Immovable property worth Rs 1.20 crore, investigation ordered
ठाकुरद्वारा। सात वर्ष पूर्व बेची गई भूमि को दोबारा बेचकर 1.20 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर इसकी जांच के लिए नायब तहसीलदार आदित्य कुमार मौर्य ने राजस्व निरीक्षक और पुलिस की टीम गठित की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ताली निवासी साबिर खान ने शनिवार को कोतवाली में मौजूद नायब तहसीलदार को प्रार्थना पत्र लेकर कहा कि उसने गांव रूपपुर टंडोला निवासी एक परिवार से वर्ष 2019-20 में 0.530 हेक्टर भूमि मौजा नंगलिया नारायण में खरीदी थी। जिसका सौदा 1.20 करोड़ रुपये में हुआ था। साबिर खान के अनुसार उसने खरीदी गई भूमि का पूरा पैसा संबंधित परिवार को कुछ लोगों की मौजूदगी में दे दिया था। उन्होंने पैसा लेने के बाद उसे संबंधित भूमि पर कब्जा कर दिया था। उसका कहना है कि इस बीच खतौनी में दर्ज एक महिला व उसके पुत्र की मौत हो गई जिस पर राजस्व अभिलेखों में उनके बारिसानों के नाम आ गए। उन्होंने बेची गई भूमि को बेचना शुरू कर दिया है और उसके बैनामे करने शुरू कर दिए हैं। साबिर खान ने भूमि को दोबारा बेचने और उसका बैनामा कराने पर रोक लगाने की मांग की है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई है। आरोपी उसे लिया गया पैसा भी वापस नहीं कर रहे हैं। यह संबंध में उसने सब रजिस्टर कार्यालय में भी शिकायत दी है। नायब तहसीलदार में राजस्व निरीक्षक और पुलिस की टीम जांच के लिए बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed