फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   IMA member doctors on hunger strike in moradabad

मिक्सोपैथी के विरोध में आईएमए के डाक्टरों का भूख हड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
IMA member doctors on hunger strike in moradabad
कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल में बैठे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सक। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। केंद्र सरकार की ओर से आयुर्वेद डाक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति देने के विरोध में शुक्रवार को आईएमए से जुड़े डाक्टरों ने क्रमिक भूख हड़ताल की। कलक्ट्रेट गेट पर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक 12 घंटे क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। डाक्टरों ने कहा कि सरकार का फैसला मरीजों के हित में नहीं है।
विज्ञापन

डाक्टरों ने कहा कि नेशनल एजूकेशन पालिसी व सीसीआईएम ने नवंबर 2020 में नोटिफिकेशन जारी किया है कि अन्य विधाओं के डाक्टर जैसे यूनानी, आयुर्वेद कुछ समय की ट्रेनिंग के बाद 58 तरह की सर्जरी कर सकते हैं, जोकि बिल्कुल गलत है। मिक्सोपैथी पद्धति से इलाज की गुणवत्ता पर फर्क पड़ेगा, क्योंकि एलोपैथी पद्धति अनुसंधानों पर आधारित होने के कारण पूरी तरह अलग है। आईएमए एक ही चिकित्सक को विभिन्न पद्धितिओं द्वारा इलाज का विरोध करती है। आईएमए सरकार से मांग करती है कि डाक्टरों की पीड़ा और आम जनता की सुरक्षा को समझे और इस नोटिफिकेशन को वापस लें। वरना डाक्टर आंदोलन को आगे बढ़ाने पर विवश होंगे। इस हड़ताल को वूमेन डाक्टर विंग ने भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान प्रेसीडेंट डा. भगतराम राणा, सेक्रेटरी डा. प्रीति गुप्ता, डा. जेके शर्मा, डा. दीपक रस्तोगी, डा. डीके गुजराती, डा. विनय गुप्ता, डा. संगीता मदान, डा. सुदीप कौर, डा. समीर जैन, डा. अक्षत गोयल, डा. विनीत गर्ग, डा. पूनम सिंह, डा. राजेश सिंह, डा. बबीता गुप्ता, डा. अर्चना अग्रवाल, डा. दीपक शाह, डा. नीरज गुप्ता, डा. स्मिता गोयल आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed