फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegally running Ayushman Hospital in Pakbara sealed

Moradabad News: पाकबड़ा में अवैध रूप से चल रहा आयुष्मान अस्पताल सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Illegally running Ayushman Hospital in Pakbara sealed
पाकबड़ा। समाथल रोड स्थित शाहजी नगर में अवैध रूप से संचालित आयुष्मान अस्पताल को रविवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग ने सील कर दिया। अस्पताल में भर्ती करीब 12 मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा दया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में झोलाछाप के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। डेढ़ साल पहले भी विभाग ने इस अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की थी। झोलाछाप ने मनमानी ढंग से सील हटाकर दोबारा संचालन शुरू कर लिया। रविवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल और एमओआईसी डॉ. अमित सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो मरीज भर्ती मिले। अस्पताल संचालक मौके पर नहीं मिला। टीम ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से व्यक्तिगत रूप से पूछताछ और जांच-पड़ताल की। मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजकर परिसर को सील कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसे कई अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिन्हें झोलाछाप चला रहे हैं। लोगों की जान से खिलवाड़ करने का धंधा स्वास्थ्य विभाग की नाक के नीच चल रहा है।
विज्ञापन

00

आठ दिन पहले अस्पताल के पास मिला था नवजात का शव
इस अस्पताल से करीब पांच सौ मीटर दूर नाले में आठ दिन पहले नवजात का शव लोगों को पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम को भेजा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की थी। शव नाले में कहां से आया था। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed