फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   illegal stands and hoarding removed in 48 hours

अवैध स्टैंड, होर्डिंग 48 घंटे में हटाएंः कमिश्नर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
illegal stands and hoarding removed in 48 hours
मुरादाबाद। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने मंडल में अवैध स्टैंड और होर्डिंगों को 48 घंटे में हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर निकायों की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में मंडल के सभी जिलों के अधिशासी अधिकारियों के साथ नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को शहरों में अवैध कब्जे वाले स्थानों को चिह्नित कर कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। जिससे अतिक्रमण हटाया जा सके। इसके लिए कार्य योजना बनाएं और कोई भी दुकानदार अपने सामान को दुकान से एक इंच भी बाहर नहीं निकाले इसके लिए दुकानदारों को सचेत करें। व्यापार मंडल से भी वार्ता करें। यदि दुकानदार फिर भी नही मानते हैं तो संबंधित दुकानदार के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयुक्त ने कहा कि मेन रोड पर कोई भी ठेला नही रहेगा, जहां पर जगह है वही दुकान एवं ठेलों को शिफ्ट किया जाये। ईओ ऐसे स्थलों का चिह्नांकन कर लें कि जहां वेंडिंग तथा नॉन वेंडिंग स्थान बन सकें। साथ ही जाम लगाने वाले स्थानों का भी चिह्नांकन कर लें। आयुक्त ने निर्देशित किया कि शहर की पेयजल व्यवस्था बेहतर हों, इसको सुनिश्चित किया जाये। नगर निकायों की भूमि पर जिन लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है उनका भी चिह्नांकन करें। कोई भी कर्मचारी एक पटल पर तीन साल से ज्यादा तैनात न रहें। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर करें। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन बीएन यादव, उपजिलाधिकारी, सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर निकाय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पांच जून तक नाला सफाई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश
- कमिश्नर ने सभी निकाय अधिकारियों से अपने क्षेत्र के नालों की सफाई 5 जून तक हर हाल में कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने चेताया कि पांच जून के बाद बरसात से पहले निरीक्षण किया जाएगा, यदि निरीक्षण के दौरान नाला सफाइयुक्त नहीं पाया गया तो संबंधित ईओ की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed