फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal plotting on school land, instructions for action

Moradabad News: विद्यालय की जमीन पर की अवैध प्लाॅटिंग, कार्रवाई के निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal plotting on school land, instructions for action
मुरादाबाद। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर एसडीएम को राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर की जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग की शिकायत मिली। एसडीएम ने टीम गठित कर जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. राम मोहन मीणा ने बताया कि समाधान दिवस में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने एक शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस मामले को प्रभारी अधिकारी परिवाद कलक्ट्रेट को भेजा गया था। इसमें मो. याकूब निवासी बगियावाला कस्बा भोजपुर के खिलाफ अवैध प्लाॅटिंग की शिकायत की गई है।
विज्ञापन

इस मामले में राजस्व टीम ने सात अगस्त 2023 को गाटा संख्या 220 की फिर पैमाइश की। इसमें दोनों गाटा का क्षेत्रफल पूर्ण पाया गया। माैके पर 0.019 हेक्टेयर जमीन पर राहत जान, मुशरत अली, सफीक, नर्दीम, रफीउल्लाह निवासी भोजपुर का कब्जा पाया गया। इस माले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने एसडीएम से विद्यालय की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने का अनुरोध किया है। एसडीएम का कहना है कि सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। इस मामले में एक टीम जांच के लिए भेजी गई है। शीघ्र ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में सदर तहसील में आमतौर पर करीब 50 शिकायतें आती हैं, लेकिन सोमवार को काफी इंतजार के बाद 25 लोग ही आए। एसडीएम ने कहा कि तेज धूप के कारण फरियादियों की संख्या कम रही। शिकायतों में अधिकतर राजस्व से संबंधित रहीं। सभी शिकायतों का हल करने के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed