फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal parking created in the name of the corporation, the game of extortion from trucks continued

Moradabad News: निगम के नाम पर बनाई अवैध पार्किंग, ट्रकों से जारी रहा वसूली का खेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking created in the name of the corporation, the game of extortion from trucks continued
मुरादाबाद। ट्रांसपोर्ट नगर में खुलेआम नगर निगम के नाम पर अवैध पार्किंग का संचालन किया जा रहा था जिसपर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस पार्किंग में ट्रकों को खड़ा किया जा रहा था और बदले में निगम की पार्किंग की रसीद भी दी जा रही थी। स्थानीय लोगों को परेशानी हुई तो उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद निगम हरकत में आया और अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां टीम ने अवैध रूप से पार्किंग का संचालन होते हुए पकड़ा और पार्किंग में खड़ी ट्रकों की चाबियों को जब्त कर लिया। पार्किंग का संचालन करने वाले लोग इस बीच फरार हो गए। ट्रक के चालकों ने बताया कि प्रति ट्रक तीन सौ से पांच सौ रुपये तक की वसूली की जा रही थी और बदले में रसीद भी दी जा रही थी। शिकायतकर्ता मो. हारून ने अपनी शिकायत में तमाम जानकारी दी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को निगम ऑफिस बुलाया गया और फिर सूचना पक्की कर लेने के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि संबंधित व्यक्तियों की ओर से बिना नगर निगम की अनुमति के निजी भूमि पर ट्रक और वाणिज्यिक वाहनों की अवैध पार्किंग कराई जा रही थी और रसीद बुक के माध्यम से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था। मौके पर मिली रसीद बुक भी जब्त कर ली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से यह पार्किंग संचालित हो रही थी और अवैध तरीके से लोगों से वसूली भी की जा रही थी।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर खड़े 56 ट्रकों में से 36 की चाबियां जब्त कर निगम कार्यालय में जमा करा दी। संचालकों से अनुमति पत्र मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद नगर निगम ने इस पूरे प्रकरण में संबंधितों के खिलाफ मंझोला थाने में तहरीर दी है। मझोला थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed