Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Illegal firecracker factory operating in a house in a densely populated area; two brothers arrested

Moradabad News: घनी आबादी में मकान में चल रही थी अवैध पटाखा फैक्टरी, दो भाई गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Illegal firecracker factory operating in a house in a densely populated area; two brothers arrested
मुरादाबाद। घनी आबादी वाले नागफनी थानाक्षेत्र के गुड़िया बाग मोहल्ले में मकान के अंदर अवैध पटाखा बनाने की फैक्टरी संचालित होती मिली है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे नागफनी थाने की पुलिस ने मकान में छापा मारकर वहां से बारूद, तैयार पटाखे और पटाखे की नामी कंपनियों का पैकिंग करने का सामान बरामद किया है। मकान के अंदर इस अवैध फैक्टरी का संचालन आरोपी दो सगे भाई वसीम और यासीन कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली कि नागफनी थाना क्षेत्र गुड़िया बाग मोहल्ले में एक मकान में अवैध पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। नागफनी थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने पुलिस टीम ने साथ बुधवार की रात करीब 11 बजे इस मकान में दबिश दी। पुलिस ने मौके से ही गुड़िया बाग निवासी वसीम और नागफनी के दौलत बाग मैराज वाली गली निवासी यासीन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने दोनों भाइयों की निशानदेही पर मकान से 27 प्लास्टिक की बोरियों में भरे पटाखे, मिट्टी के अनार, तीन बोरियों में 83 किलो 250 ग्राम बारूद, नामी पटाखा कंपनियों के खाली डिब्बे, नकली रैपर बरामद किए हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर यहां पटाखे तैयार किए हैं। इन पटाखों पर वह नामी कंपनी का स्टीकर लगाकर बाजारों में बिकवाने की तैयारी कर रहे थे। सीओ कोतवाली कुलदीप गुप्ता ने बताया कि एसआई तेजेंद्र सिंह की ओर से आरोपी वसीम और यासीन के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4), 336(3),338,340(2), विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5, 9बी, और ट्रेड मार्क अधिनियम 1999 की धारा 103 और 104 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बुधवार की दोपहर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस अवैध फैक्टरी के संचालन में कौन-कौन लोग शामिल रहे हैं उनके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed