फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ill constable died in hospital

बीमारी से हुई सिपाही की मौत, साथियो ने दी अंतिम सलामी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ill constable died in hospital
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कुंवरपाल की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। सिपाही लंबे समय से बीमार था। पुलिस लाइन में सिपाही को उसके साथियों ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

प्रतिसार निरीक्षक लाइन रकम सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही कुंवरपाल बुलंदशहर जिले के जिताका गांव का रहने वाला था। 2006 में उसकी पुलिस में भर्ती हुई थी। एक माह पहले ही बिजनौर जिले से उसका स्थानांतरण मुरादाबाद पुलिस लाइन हुआ था। यहां आने के बाद से ही वह बीमार चल रहा था। शनिवार शाम तबीयत खराब होने पर पुलिस कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। सिपाही के परिवार में पत्नी प्रीती के साथ ही बेटी आयशा और बेटा आरव है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया। पुलिस लाइन में शव आने पर एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र, एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार, सीओ लाइन महेश कुमार, सीओ ट्रैफिक शैलजा मिश्रा ने दो मिनट का मौन रखकर सिपाही की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अंत में शस्त्र झुकाकर साथियों ने सिपाही कुंवरपाल के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। इसके बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed