फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   iit merut won championship

आईटीआई मेरठ ने उठाई टीएमयू क्रिकेट चैंपियनशिप की ट्रॉफी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
iit merut won championship
मुरादाबाद। टीएमयू क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को आईटीआई मेरठ और हिल्टन क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। इसमें मेरठ की टीम ने गजरौला की टीम को आठ रन से हरा दिया। मुकाबला आखिरी गेंद तक चला और बेहद रोमांचक रहा। मैच के बाद अतिथियों ने विजेता टीम को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा।
विज्ञापन

यह टूर्नामेंट पिंक बॉल से खेला गया। टॉस जीतकर आईटीआई मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 138 रन बनाए। इसमें दीपांशु त्यागी ने अर्द्धशतक ठोका। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी हिल्टन क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। इस प्रकार मेरठ टीम ने आठ रनों से जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैच का मोस्ट वैल्युएवल प्लेयर हिल्टन क्रिकेट एकेडमी के पारस को चुना गया। पारस ने फाइनल मुकाबले में अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक 32 रन बनाए। साथ ही दो विकेट भी झटके।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन की खिताब हिल्टन क्रिकेट एकेडमी के अहमद रजा को दिया गया। उन्होंने चार मैचों में 124 रन बनाए। बेस्ट बॉलर आईटीई मेरठ के दमनदीप सिंह को चुना गया। दमनदीप ने चार मैचों में 10 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इस के अलावा मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब तीन मैचों में 92 रन बनाने वाले टीएमयू टॉस क्रिकेट एकेडमी के अजहरुद्दीन को दिया गया। मैच के बाद मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह ने खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य के बाद हार या जीत के नतीजे पर ज्यादा मंथन न करते हुए अगले लक्ष्य के लिए जुट जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed