{"_id":"6ab0488f513fa612650925a3","slug":"ihgf-mein-3000-videshi-niveshak-shamil-sahmati-vyakt-ki-gai-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-997467-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आईएचजीएफ में 3000 विदेशी खरीदार होंगे शामिल, दी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आईएचजीएफ में 3000 विदेशी खरीदार होंगे शामिल, दी सहमति
विज्ञापन
फोटो..
-13 से 17 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा आईएचजीएफ दिल्ली फेयर, 4000 घरेलू खरीदार भी पहुंचेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में 13 से 17 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले आईएचजीएफ दिल्ली फेयर (ऑटम) को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। फेयर में शामिल होने के लिए अब तक करीब 3000 विदेशी खरीदारों ने अपनी सहमति दे दी है। साथ ही करीब 4000 घरेलू खरीदारों के भी पहुंचने की उम्मीद है। यूके, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट के खरीदार फेयर में पहुंचेंगे।
आईएचजीएफ (इंडिया हैंडीक्रॉफ्ट्स गिफ्ट्स फेयर) दिल्ली फेयर के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने बताया कि विदेशी खरीदारों की भागीदारी से निर्यातकों को नए कारोबारी संपर्क बनाने और संभावित ऑर्डर हासिल करने का अवसर मिलेगा। खरीदार हस्तशिल्प और घरेलू सजावटी उत्पादों को देखने के साथ निर्यातकों से सीधे कारोबारी बातचीत करेंगे। फेयर की तैयारियों के तहत सात अक्तूबर को सभी निर्यातकों को स्टॉल आवंटित कर दिए जाएंगे। निर्यातकों को 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक स्टॉल की सजावट और उत्पादों की डिस्प्ले समेत सभी तैयारियां पूरी करनी होंगी। 12 अक्तूबर को फेयर परिसर में साफ-सफाई और अंतिम व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके बाद 13 अक्तूबर से फेयर शुरू होगा।
000
ईपीसीएच पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
-फेयर की तैयारियों को लेकर ईपीसीएच के पदाधिकारियों ने परिसर का निरीक्षण किया। ईपीसीएच अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि इस बार फेयर में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत कई देशों के खरीदारों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि फेयर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उद्घाटन के समय समेत अन्य कार्यक्रमों की जानकारी जल्द घोषित की जाएगी। फेयर में देश-विदेश से खरीदारों की भागीदारी को देखते हुए निर्यातकों ने भी अपने नए उत्पादों और कलेक्शन को प्रदर्शित करने की तैयारी तेज कर दी है।