फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ignorant person killed SDM driver at home

Moradabad: SDM के ड्राइवर की घर में अज्ञान शख्स ने की हत्या, कुछ महीने पहले की थी दूसरी शादी

Sat, 06 May 2023 09:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 06 May 2023 09:16 PM IST
सार

खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में शुक्रवार रात एक 40 वर्षीय ड्राइवर की एक अज्ञात शख्स ने हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Ignorant person killed SDM driver at home
मृतक जयदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र के खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में शुक्रवार रात कांठ एसडीएम के 40 वर्षीय चालक जयदेव सिंह के सिर पर हमला कर हत्या दी। जयदेव मकान के ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। जबकि पत्नी और बच्चे पहली मंजिल पर सो रहे थे। बेटा नीचे आया तो उसने अपने पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। जबकि मकान का पिछला दरवाजा खुला था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जयदेव सिंह मूलरूप से संभल जनपद एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के मढावली रसूलपुर गांव निवासी थे। उन्होंने खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में दो मंजिला मकान बनवा लिया था। वह परिवार के साथ इसी मकान में रहते थे। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी पुष्पा देवी की जुलाई 2022 में मृत्यु हो गई थी। करीब माह पहले जयदेव सिंह चांदपुर (बिजनौर) निवासी दीपा से दूसरी शादी कर ली थी। इन दिनों वह कांठ एसडीएम के चालक बतौर तैनात थे। शुक्रवार रात ग्यारह बजे जय देव मकान में सो रहे थे, जबकि पहली मंजिल पर उनका छोटा बेटा सतनाम सिंह, बेटी सिमरन और पत्नी दीपा सिंह सो रही थी। बड़ा बेटा निहाल सिंह रुद्रपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा है। बताया जा रहा है कि वह रात रुद्रपुर में ही मौजूद था।
विज्ञापन


रात में किसी ने जयदेव सिंह पर हमला कर दिया। उनके सिर पर कई वार किए गए। जिससे वह लहूलुहान हो गए। इसके बादआरोपी पिछले दरवाजा से भाग गया। देर रात करीब एक बजे छोटा बेटा सतनाम सिंह जागा तो उसने देखा कि पिता के कमरे की लाइट जल रही है। वह नीचे आया तो उसने देखा कि पिता लहूलुहान हालत में पड़े हैं और पिछला दरवाजा खुला हुआ है। पत्नी और बच्चों के साथ मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सतनाम ने घटना की जानकारी अपने भाई निहाल को दी। रात करीब साढ़े तीन बजे निहाल भी घर आ गया। इसके बाद डॉयल 112 को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। जिंदगी की आस में परिजन और पुलिस जय देव सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर नमूने जुटाए हैं। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि भाई कृष्णपाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed