फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If Union Finance Ministry does not accept the demand, exporters will take to the streets

Moradabad News: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने नहीं मानी मांग तो सड़कों पर उतरेंगे निर्यातक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
If Union Finance Ministry does not accept the demand, exporters will take to the streets
मुरादाबाद। एमएसएमई की 45 दिनों में भुगतान के नियम का मामला काफी गरमा गया है। निर्यातकों ने इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी थी लेकिन कोई समुचित उत्तर अभी तक नहीं आया है। निर्यातकों का कहना है कि यदि उनकी मांग मानी नहीं गई तो वे फैक्टरियों को बंद कर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (एमएचईए) और यश की तरफ से निर्यातकों की एक बैठक दिल्ली रोड स्थित एक होटल में हुई। बैठक के दौरान निर्यातकों ने एमएसएमई के 45 दिन में भुगतान का मुद्दा उठाया। इस बारे में एमएचईए के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के समक्ष नई दिल्ली स्थित कार्यालय में मांग रखी थी। बताया गया कि इस मामले में भुगतान के लिए निर्यातकों को कम से कम 180 दिन का समय चाहिए। क्योंकि माल को तैयार करने में 90 दिन लग जाते हैं। इसके बाद माल का भुगतान मिलने पर ही सप्लायर्स को पैसा देने की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस मामले में विचार करने का आश्वासन दिया था। अवधेश अग्रवाल के साथ नीरज खन्ना ने कहा यदि ऐसा नहीं हुआ तो देश के सभी निर्यातक एक साथ फैक्ट्री बंद कर इस क़ानून के विरोध में सड़को पर उतरने को मजबूर होंगे। बैठक में नजमुल इस्लाम, नावेदुर्रहमान, परवेज, विशाल अग्रवाल, सलमान, सौरभ जैन, नबील अहमद, हरविंदर सिंह, नदीम खान, हुस्नेन अख्तर, सुरेश, गुप्ता, राकेश खन्ना, विनय गुलाटी, मो शारिक, कुशल आदि निर्यातक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed