{"_id":"654fe12652eb0897b3066267","slug":"if-there-is-power-cut-on-diwali-call-the-control-room-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-282203-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दिवाली पर हो बिजली कटौती तो कंट्रोल रूम को लगाएं फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दिवाली पर हो बिजली कटौती तो कंट्रोल रूम को लगाएं फोन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिवाली के मौके पर यदि आपके क्षेत्र में बिजली कटौती हो तो परेशान न हों। फोन उठाएं और फौरन कंट्रोल रूम के नंबर 9193300109 पर कॉल करें। वहां बैठे प्रतिनिधि आपके बिजलीघर से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएंगे। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी चैत्रा वी के निर्देशों पर सभी जनपदों में यह व्यवस्था की गई है।
एमडी ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं को बैठक में बैठक में निर्देश दिए हैं कि त्योहार पर बिजली कटौती की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। यदि कहीं फाल्ट होता है तो फौरन लाइन स्टाफ को भेजकर मरम्मत कराएं। जरूरत पर जेई व एसडीओ को भी भेजें। मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बिजनौर समेत पश्चिमांचल के सभी 14 जनपदों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं जोकि 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। आठ-आठ घंटे के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी का रोस्टर बनाया गया है। जनपद स्तर के कंट्रोल रूम द्वारा समाधान किए जाने पर सीधे मेरठ मुख्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 9412749213 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा 1912 हेल्पलाइन व टोल फ्री नंबर 18001803002 हर समय खुले रहेंगे।
ये हैं मंडल के जनपदों के कंट्रोल रूम नंबर
मुरादाबाद 9193300109
संभल 9193300411
अमरोहा 9193331320
रामपुर 9193300636
बिजनौर 9193331418