फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If there had been no kidnapping, the secret of gold smuggling would have been buried

Moradabad News: अपहरण न होता तो दफन हो जाता सोना तस्करी का राज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
If there had been no kidnapping, the secret of gold smuggling would have been buried
मुरादाबाद। सऊदी अरब से लाैटे छह लोगों का यदि अपहरण नहीं होता तो सोने की तस्करी का राज भी दफन हो जाता। पुलिस ने अपहरण के बाद मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर सभी को बंधन मुक्त कराया। पूछताछ में बदमाशों ने सऊदी से लाैटे लोगों के पेट में सोना होने की बात कही तो पुलिस ने उनका अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट में चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हो गई। हैरानी की बात यह है कि यह सभी लोग सऊदी के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर भी जांच एजेंसियों को चकमा देकर बाहर आ गए।
विज्ञापन

रामपुर के टांडा निवासी शाने आलम, अजहरुद्दीन, जुल्फेकार और मुतल्लवी करीब एक साल पहले दुबई में काम करने गए थे। यह चारों दुबई से सऊदी अरब पहुंचे। शुक्रवार को अपने दो अन्य साथियों मो. नावेद और जाहिद के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे। सऊदी अरब में काम करने वाले मो. नावेद और जाहिद को कोई जानकारी नहीं थी कि उनके कस्बे के रहने वाले यह चारों लोग सोना लेकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर जांच के बावजूद सुरक्षा एजेंसी भी इन चारों के पेट में सोना नहीं पकड़ पाईं। एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद चारों आसानी से निकल आए। दिल्ली से मुरादाबाद तक पहुंच गए। बदमाशों ने इन्हें अगवा कर लिया और एक फाॅर्महाउस में बंधक बनाकर सोना निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। माैके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बंधन मुक्त कराया और दो बदमाशों को भी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने ही पुलिस को सऊदी से लाैटे लोगों के पेट में सोना होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शनिवार सुबह सभी का मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन सोना की पुष्टि नहीं हुई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने निजी लैब और जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया, जिसमें चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई।

000
पुलिस अफसरों ने दी कस्टम विभाग को जानकारी
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जिन चार लोगों के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई है, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। इसके अलावा कस्टम विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। कस्टम टीम सोना तस्करी करने वालों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed