फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If the land of the composite school is encroached upon, the department and the institution will be held responsible.

Moradabad News: कंपोजिट विद्यालय की भूमि पर कब्जा हुआ तो विभाग व संस्था जिम्मेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
If the land of the composite school is encroached upon, the department and the institution will be held responsible.
मुरादाबाद। धीमरी गांव में मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय की भूमि पर दोबारा कोई कब्जा करता है तो इसके लिए शिक्षा विभाग और कार्यदायी संस्था (यूपीपीसीएल) जिम्मेदार होगी। डीएम ने पत्र जारी कर स्कूल की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


धीमरी गांव में करीब दो हेक्टेयर भूमि पर मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय का निर्माण होना है। पिछले महीने प्रशासन की टीम ने जमीन की पैमाइश कराई थी। जहां करीब दस बीघा जमीन पर जेसीबी चलाकर बाउंड्रीवाल गिरा दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने जमीन विभाग को हस्तांतरित कर दिया था। अब विद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। स्कूल के बिल्डिंग निर्माण के लिए जमीन का परीक्षण भी करा लिया गया है। यही नहीं डीपीआर भी तैयार हो गया है। जिसे शासन को भेज दिया गया है। चर्चा है कि कुछ लोगों द्वारा विद्यालय के लिए आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में डीएम अनुज सिंह ने आदेश पत्र जारी कर कहा है कि भूमि पर मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा कार्रवाई की जाए। इस भूमि पर यदि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जाता है तो इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग और कार्यदायी संस्था उत्तरदायी होंगे। इस मामले में कार्रवाई कर अवगत कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed