फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If the Kovid vaccine is not administered, the salary of the month of December will stop

कोविड टीका नहीं लगवाया तो रुकेगा दिसंबर माह का वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
If the Kovid vaccine is not administered, the salary of the month of December will stop
मुरादाबाद। जिले के सभी विभागों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों व संविदा कर्मचारियों को 15 दिसंबर तक स्वयं अथवा अपने परिवार के सभी 18 वर्ष आयु के ऊपर के सदस्यों को कोविड टीका लगवाने के बाद ही दिसंबर माह का वेतन अथवा मानदेय मिल सकेगा। शुक्रवार को डीएम ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने अपने पत्र में कहा है कि जिले में शतप्रतिशत 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीका लगाने का कार्य जारी है। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्वयं तथा अपने परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को जिले में संचालित कोविड-19 टीकाकरण कैंपों के माध्यम से शतप्रतिशत टीकाकरण कराना सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक सभी कर्मचारी कम से कम प्रथम डोज लगवाकर इस आशय का प्रमाण पत्र अपने-अपने विभागाध्यक्ष अथवा कार्यालयाध्यक्ष को प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें। डीएम ने चेतावनी दी है कि इस अवधि तक अगर को कर्मचारी अधिकारी इस आशय का प्रमाण पत्र नहीं उपलब्ध कराता है तो संबंधित का दिसंबर माह का वेतन/मानदेय आहरित नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed