{"_id":"61390c618ebc3e264c117320","slug":"if-stopped-from-going-to-ssp-office-the-family-said-if-justice-is-not-given-they-will-commit-suicide-city-news-mbd401983933","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी दफ्तर जाने से रोके जाने से नाराज सुरेंद्र के परिजन बोले, इंसाफ नहीं मिला तो कर लेंगे आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी दफ्तर जाने से रोके जाने से नाराज सुरेंद्र के परिजन बोले, इंसाफ नहीं मिला तो कर लेंगे आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में दिन दहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए सिक्योरिटी गार्ड सुरेंद्र सिंह के परिजनों को बुधवार दोपहर पुलिस ने अंबेडकर पार्क के गेट पर रोकने की कोशिश की। पीड़ित परिवार एसएसपी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाने जा रहे थे। परिजन यहां बोले कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे। जिसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। सख्ती के बावजूद परिजन और ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसएसपी कार्यालय तक पहुंच गए। उन्होंने यहां एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
काफियाबाद की राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से खफा परिजन और ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह इस्लामनगर पीपलसाना मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने चौबीस घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई तो बुधवार दोपहर सुरेंद्र सिंह के परिजन और ग्रामीण अंबेडकर पार्क में जुट गए। यहां कई संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी आ गए। यहां जुलूस निकालकर एसएसपी कार्यालय तक जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ और इंस्पेक्टर सहंसवीर सिंह व अपराध निरीक्षक गजेंद्र सिंह पुलिस बल लेकर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों को एसएसपी कार्यालय जाने से रोकने का प्रयास किया। परिजन भड़क गए।
उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह यहीं आत्महत्या कर लेंगे। जिसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार हो गए। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से बातचीत की। तब लोगों ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से कार्यालय तक जाएंगे। इसके बाद पुलिस उन्हें जाने दिया। एसएसपी कार्यालय में केवल दस ही लोगों को जाने दिया गया। एसएसपी बबलू कुमार ने लोगों की शांतिपूर्ण तरीके से बात सुनी और उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
यह हुई थी घटना
भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव काफियाबाद गांव की राशन डीलर सुखलेश के पति सुरेंद्र सिंह (35) सिक्योरिटी गार्ड थे। वह मुरादाबाद स्थित साईं गार्डन में ड्यूटी करते थे। शनिवार सुबह सुरेंद्र सिंह नाइट ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे भोजपुर क्षेत्र में इस्लामनगर-काफियाबाद मार्ग पर उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में काफियाबाद निवासी आरोपी सचिन, रोहित, जितेंद्र और घोसीपुरा निवासी अनीस व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी अनीस की गिरफ्तारी हो चुकी है। अनीस जेल में बद है।