{"_id":"6689e7e25cf0b2d15002f359","slug":"if-kanwar-path-is-not-repaired-by-15th-action-will-be-taken-against-officials-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-433992-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2024: कांवड़ पथ 15 तक ठीक कराएं... नहीं तो कार्रवाई, मंडलायुक्त बोले- सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2024: कांवड़ पथ 15 तक ठीक कराएं... नहीं तो कार्रवाई, मंडलायुक्त बोले- सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों
Sun, 07 Jul 2024 06:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:27 AM IST
सार
मंडलायुक्त ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कांवड़ पथ को तय समय में ठीक करने के निर्देेश दिए। कहा कि हाईवे पर पड़ने वाले पेट्रोल पंपों को शौचालयों को भी ठीक करवाया जाए।
विज्ञापन
कांठ रोड की हालत। इसी से गुजरेंगे कावंड़िये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि 15 जुलाई तक कांवड़ पथ दुरुस्त नहीं हुए तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। जिले के अन्य मार्गों को भी गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। मंडलायुक्त मेरठ में मुख्य सचिव और डीजीपी की बैठक में शामिल होकर शनिवार की शाम लौटे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान कांठ रोड की दुर्दशा पर चर्चा की गई। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 जुलाई तक किसी कीमत पर कांठ रोड दुरुस्त करनी होगी। ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड़ यात्रा शुरू होने पर वाहनों का डायवर्जन अन्य मार्गों पर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
इस कारण सभी डीएम जिले के अन्य मार्गों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए कार्य कराएंगे। कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। मंडलायुक्त ने बताया कि हाईवे पर मौजूद पेट्रोल पंपों के शौचालयों को ठीक कराया जाएगा, ताकि किसी यात्री को परेशानी न हो।
विज्ञापन
इस मामले में जिले के अधिकारियों को भौतिक सत्यापन करने के लिए पेट्रोल पंपों पर भेजा जाएगा। पिछले साल के अभियान में काफी संख्या में पेट्रोल पंप मालिकों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई थीं।