फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If farmers do not repay their loan by 30th then they will have to pay 12% interest

Moradabad News: किसानों ने 30 तक ऋण चुकता नहीं किया तो 12 प्रतिशत देना होगा ब्याज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
If farmers do not repay their loan by 30th then they will have to pay 12% interest
मुरादाबाद। सहकारी समितियों के माध्यम से लिए गए ऋण का भुगतान किसानों ने यदि 30 जून तक नहीं किया तो उनको 12.70 प्रतिशत ब्याज देना होगा। साथ ही चार प्रतिशत छूट के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले की 58 सहकारी समितियों के माध्यम से हजारों किसानों ने 275 करोड़ रुपये का फसली ऋण लिया था। नियमानुसार 30 जून तक ऋण का भुगतान सात प्रतिशत ब्याज के साथ करने पर किसानों को चार प्रतिशत की छूट मिलेगी। एआर कोआपरेटिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जिले की पांच समितियों लोधीपुर जवाहरनगर, गूगा नगला, सूरजन नगर, अदलपुर सलारपुर, अमरपुर काशी ने ऋण का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है। अभी 52 सहकारी समितियों से आंशिक ऋण वसूलना बाकी है।
विज्ञापन

निर्धारित तिथि तक किसान यदि पूरा भुगतान करते हैं तो उनके खाते में केंद्र की तरफ से दी जाने वाली तीन प्रतिशत और राज्य से मिलने वाले एक प्रतिशत छूट की रकम ट्रांसफर हो जाएगी। यदि किसान भुगतान नहीं करते हैं तो छूट का लाभ नहीं मिलेगा। 30 जून के बाद किसानों से 10.70 प्रतिशत ब्याज के अलावा दो प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समितियों के पदाधिकारी किसानों को इस मामले में आगाह कर रहे हैं। इस मामले में लोधीपुर जवाहरनगर नगर बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति के सभापति ललित चौधरी ने बताया कि ऋण का पूरा भुगतान करने पर जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों ने उनको प्रशंसा पत्र भेजा है। इसी प्रकार अन्य समितियों को ऋण जमा करने पर बैंक अधिकारी पत्र भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed