फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   If daughters move forward then the country will progress: Shiv Pratap

बेटियां आगे बढ़ेंगी तो देश तरक्की करेगा : शिव प्रताप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
If daughters move forward then the country will progress: Shiv Pratap
मुरादाबाद। अब बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। हरियाणा ऐसा राज्य था जहां लोग बेटियों को जन्म ही नहीं देना चाहते थे, आज वहां की बेटियां ओलंपिक में पदक जीत रही हैं। हाई स्कूल और इंटरका जब परीक्षाफल आता है तो अखबारों में छपता है... एक बार फिर बेटियां आगे। ऐसे उदाहरण हमें बताते हैं कि बेटियां आगे बढ़ेंगी तो देश तरक्की करेगा।
विज्ञापन

यह बातें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मुरादाबाद में कहीं। वह बृहस्पतिवार को आओ हाथ बढ़ाएं - एक पहल मदद की ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। यह आयोजन बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाउस में किया गया। ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों की 11 बेटियों का विवाह संपन्न कराया।
विज्ञापन

राज्यपाल ने बेटियों को आशीर्वाद देने के साथ अपनी ओर से उपहार भी दिए। वह सपत्नीक कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देकर बेटियों को आगे बढ़ाया है, जो बेटियां नया स्टार्टअप चालू करना चाहती हैं, उन्हें एक करोड़ रुपये का लोन बिना किसी जमानतदार के मुहैया हो रहा है। राज्यपाल ने ने वहां उपस्थित लोगों से अपील की है कि बेटियों को आगे बढ़ाएं, निःसंदेह इससे देश भी आगे बढ़ेगा। उन्होंने ट्रस्ट के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लिए कार्य कर रहे गुरविंदर सिंह (मुरादाबाद नागरिक समाज), गरिमा सिंह (पराग ह्यूमन फाउंडेशन), कपिल कुमार (परिवर्तन ‘द चेंज’), नीरज कुमार (श्रीजी फाउंडेशन), नेपाल सिंह (प्रकृति सेवा समिति) व मनोज कुमार (माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया) को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
-------------

गवर्नर के साथ बेटियों ने ली सेल्फी
बृहस्पतिवार का दिन जरूरतमंद परिवारों की 11 बेटियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। इन बेटियों को जीवन साथी मिल गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला व उनकी पत्नी जानकी शुक्ला नए जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचीं तो सभी दंपती खिलखिला उठे। विवाह संपन्न होने के बाद सभी ने गवर्नर व उनकी पत्नी के साथ सेल्फी ली। ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजलि पांडेय ने बताया कि जिन बेटियों के लिए शादी समारोह का आयोजन किया गया, उनमें से कुछ के मां-बाप इस दुनिया में नहीं हैं। पंडित केदारनाथ तिवारी ने मुख्य पुरोहित के रूप में सामूहिक विवाह कराया।

---------

इन्होंने भी दिया बेटियों को आशीर्वाद
कार्यक्रम में महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मार्कंडेय मणि त्रिपाठी, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के अधिवक्ता अनिल तिवारी, करनवीर सिंह, राजेश रस्तोगी व ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजलि पांडेय ने बेटियों को आशीर्वाद दिया। शहर की नामचीन हस्तियों ने परिवारों संग बेटियों का कन्यादान किया। मेकअप आर्टिस्ट निधि गुप्ता ने बेटियों को तैयार किया। सूरत से खास तौर पर साड़ियां मंगाई गईं। कार्यक्रम में अनीता गुप्ता, ज्योत्सना मुंजाल, निधि गुप्ता, ऋतु नारंग, टीटू चड्ढा, संजीव जैन, राजन अग्रवाल, राहुल गुप्ता, नीरज गुप्ता, नीता धमीजा, नलिन गुप्ता, अभिनव अग्रवाल, पंकज सक्सेना, प्रदीप वार्ष्णेय, डॉ. पल्लव अग्रवाल, डॉ. एस के गुप्ता, सतीश पाल, मयंक मेहता, शिखा गुप्ता, राकेश खन्ना, दिव्य अग्रवाल, पूजा अग्रवाल और धीरज मेहता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed