{"_id":"61ae63612bf92073f33d5ca3","slug":"if-common-civil-code-comes-rights-of-muslims-will-be-snatched-away-hassan-moradabad-news-mbd411797849","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद के विवादित बोल: 'मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे, अल्लाह के वास्ते एक होकर भाजपा को हराओ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद के विवादित बोल: 'मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे, अल्लाह के वास्ते एक होकर भाजपा को हराओ'
Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:54 AM IST
सार
सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि एकजुट होकर भाजपा को हराएं। हसन ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दिमागी बीमारी से पीड़ित बताया।
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ सपा सांसद एसटी हसन, फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद डॉ. एसटी हसन एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक कार्यक्रम में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मुसलमानों से एकजुट रहने के लिए अल्लाह का वास्ता दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे।
विज्ञापन
शहर में रविवार को हुए कार्यक्रम में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाला है। अल्लाह के वास्ते आपसे से गुजारिश है कि आप चुनाव में मत बंटना। आपका मकसद भाजपा को हराना है। भाजपा ने देश के अंदरूनी हालात बेहद खराब कर दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कॉमन सिविल कोड पर कहा कि भाजपा देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द कॉमन सिविल कोड आने वाला है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म हो जाएगा। आर्टिकल 30 और 29 खत्म हो जाएगा। कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे।
विज्ञापन
इस कानून के आने के बाद आप दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। मुस्लिम शैक्षणिक संस्थाओं में 50 फीसदी मुस्लिमों के पढ़ने का अधिकार खत्म हो जाएगा। आप चुनावों में बंटे तो इसके नतीजे घातक होंगे। इसलिए एकजुट होकर भाजपा को हराएं। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दिमागी बीमारी से पीड़ित बताया। इससे पहले भी सपा सांसद अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।