{"_id":"659f02e0da35d7a7f6078cf2","slug":"identification-of-those-who-beat-and-looted-business-brother-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-321048-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बर्तन कारोबारी भाइयों को पीट कर लूटने वालों की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बर्तन कारोबारी भाइयों को पीट कर लूटने वालों की पहचान
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के राम गंगा विहार में 31 दिसंबर की रात बर्तन कारोबारी और उनके भाई पर हमला करने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को मदद मिली है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सिविल लाइंस के रामगंगा विहार कॉलोनी में सोनकपुर स्टेडियम के पास रहने वाले बर्तन कारोबारी पारिष चोपड़ा 31 दिसंबर की रात अपने भाई पार्थ के साथ मंडी चौक स्थित दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके दोस्त का फोन आ गया। इसके बाद वह दोस्त के घर आकाश रेजीडेंसी जा रहे थे ।15-20 युवक सड़क पर खड़े थे। कार निकलने की जगह नहीं मिली तो दोनों भाइयों ने उन्हें टोक दिया था। आरोप है कि युवकों ने दोनों भाइयों को कार से खींच लिया और मारपीट की। जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। पारिष चोपड़ा की सोने की चेन भी लूट ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो हमलावरों की पहचान हो गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।