फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   id is necessary with thousands notes at medical stor

हजार के नोट पर आईडी दिखाइए तब मिलेगी दवा

Wed, 16 Nov 2016 02:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूराे/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 16 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
id is necessary with thousands notes at medical stor
आईडी दिखाइए तब मिलेगी दवा - फोटो : अमर उजाला
मरीजों की सहूलियत के लिए मेडिकल स्टोर पर हजार और पांच सौ के नोट लेने की छूट दे रखी है। चौबीस नवंबर तक दवा की दुकानों पर बड़े नोट लिए जाएंगे। लेकिन दुकानदार मरीजों की सहूलियत का फलीता लगा रहे हैं। हजार के नोट पर दवा देने के लिए मरीज से आईडी मांग रहे हैं। बिना आईडी उन्हें दवा नहीं दी जा रही है। ऐसे ही कम पैसे की दवा खरीदने पर पांच सौ का नोट नहीं ले रहे हैं। इससे मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। मरीज मेडिकल स्टोर से बिना दवा लौट रहे हैं। जबकि हजार और पांच के नोट लेने की छूट हैै। इसके बदले आईडी दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।   
विज्ञापन



स्थान : गुरहट्टी चौराहा 
समय : दोपहर दो बजे
मुरादाबाद। भीड़भाड़ वाले इस चौराहे के कोने पर मौजूद दवा की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रही। दवा लेने के बाद महिला ने दुकानदार को पांच सौ का नोट थमाया। दुकानदार ने पैसे लेकर रशीद काटी, जिसपर महिला का नाम पता दर्ज किया। साथ ही आईडी प्रूव भी मांगी। लेकिन महिला के पास आईडी नहीं थी। हालांकि दुकानदार ने पांच सौ का नोट लेकर दवा दे दी। 
विज्ञापन


स्थान : ताड़ीखाना चौराहा
समय : दोपहर सवा दो बजे
मुरादाबाद। ताड़ीखाना चौराहे के पास दवा की दुकान पर नागफनी से दवा लेने किरन देवी पहुंची। उन्हें ताकत की सीरप लेनी थी। दुकानदार ने सीरप की कीमत 370 रुपये बताते हुए खुले पैसे मांगे। जिसपर किरन देवी ने पर्स में रखे दस-दस के सिक्के निकालकर काउंटर पर रख दिए। खुले पैसे देने के बाद वह दवा लेकर चली गई। बताया कि बड़े नोट वापस करने पर बैंक से सिक्के मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थान : ताड़ीखाना चौराहा
समय : दोपहर ढाई बजे
मुरादाबाद। भगत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। जीएमडी रोड के भूषण मेहता भी काउंटर पर खड़े थे। बारी आई तो दुकानदार ने पर्चा देखकर दवा निकाल दी। उनका बिल 941 रुपये का हुआ। जिसपर उन्होंने जेब से एक हजार का नोट निकाला। जिसपर दुकानदार ने नोट के साथ आईडी भी मांगी। लेकिन भूषण के पास आईडी नहीं थी, इसलिए वह दवा वापस कर आईडी लेने चले गए।


स्थान : बुधबाजार
समय : दोपहर पौने तीन बजे
मुरादाबाद। बुधबाजार का प्रभात मेडिकल, जहां काउंटर पर ग्राहक दवा के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। भोजपुर से दवा लेने पहुंचे शाहिद आलम को पांच सौ के नोट देने पर दवा नहीं मिली। जबकि उनका बिल 420 रुपये था। बाद में खुले नोट देकर उन्होंने दवा ली। करूला से आए उमर फारूख के साथ भी ऐसा ही हुआ। पांच सौ के नोट देने पर दवा नहीं मिली।  


निजी दवा दुकानों पर चौबीस नवंबर तक चलेंगे बड़े नोट
मुरादाबाद। औषधि निरीक्षक ने बताया कि डीएम ने आदेश दिया है कि हजार और पांच सौ के पुराने नोट निजी दवा दुकानों पर चौबीस नवंबर तक लिए जाएंगे। बताया कि अपने स्तर पर सभी दवा विक्रेता बड़े नोट से दवाई का विक्रय करें और नियमानुसार लेखा अपने पास सुरक्षित रखे।


होलसेलर नहीं ले रहे बड़े नोट
मुरादाबाद। दवा विक्रेता महेंद्र पुरी का कहना है कि वह दुकान पर आने वाले मरीजों से हजार और पांच सौ के नोट ले रहे हैं। लेकिन दवा के थोक विक्रेता बड़े नोट नहीं ले रहे हैं। इससे दिक्कत आ रही है। थोक विक्रेता अपना पेमेंट चेक या आनलाइन करा रहे हैं। अब वह ग्राहकों से लिए बड़े नोट कहां दे। 



दवाओं की हो जाएंगी कमी
मुरादाबाद। दवा विक्रेता विनोद जैकब बताते हैं कि जब से बड़े नोट पर पाबंदी लगी है तब से थोक विक्रेता छोटे नोट मांग रहे हैं। दवाएं क्रेडिट पर मंगाई जा रही है। कंपनी वाले अपना भुगतान चेक से कराए रहे हैं। चेक से भुगतान नहीं करने पर पांच हजार की दवा कंपनी ने वापस मंगा ली। अगर यही हाल रहा तो दवाओं की किल्लत हो जाएगी।

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed