{"_id":"61a9187e8e6b394d332527c7","slug":"i-apologize-to-you-in-laws-i-have-come-after-a-long-time-i-will-come-with-husband-next-time-moradabad-news-mbd411372493","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों आपसे माफी मांगती हूं, बहुत दिनों बाद आई हूं, अगली बार पति के साथ आऊंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल वालों आपसे माफी मांगती हूं, बहुत दिनों बाद आई हूं, अगली बार पति के साथ आऊंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रतिज्ञा रैली में आईं प्रियंका गांधी ने ससुराल का हवाला देकर मुरादाबादवासियों से सीधा नाता जोड़ा। संबोधन की शुरुआत मंच पर बैठे कांग्रेसियों के ससुराल में स्वागत और स्थानीय लोगों से माफी मांगने से शब्दों के प्रयोग से की। अपने भाषण का अंत किया अगली बार पति को लेकर ससुराल आने के वादे के साथ।
बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के बुद्धि विहार में हुई प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका ने कभी भाव-भंगिमाओं से कभी खास शब्दों का प्रयोग करके मुरादाबाद से भावनात्मक जुड़ाव साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। भाषण की शुरुआत करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मंच पर बैठे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों का मेरी ससुराल में बहुत-बहुत स्वागत है।
अगली लाइन बोली, ससुराल वालों...आपसे माफी मांगती हूं, बहुत दिनों बाद आई हूं। भीड़ के बीच से समर्थन हासिल करने के लिए प्रियंका ने सवाल भी दागा, माफ किया कि नहीं। इसके बाद कहा कि आपके शहर ने मेरे परिवार को संरक्षण दिया। देश के बंटवारे के बाद बाद मेरे ससुर के पिता अपने परिवार को लेकर मुरादाबाद आए। यहीं पर अपना कारोबार शुरू किया। यहां हुनर और लोगों की मेहनत से उन्होंने अपना जीवन बेहतर बनाया, अपने बच्चों का भविष्य बनाया। यहां आकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
प्रियंका ने रैली के आयोजन के समय हो रही बूंदाबांदी को भी अपने संबोधन की स्क्रिप्ट का हिस्सा बनाया। कहा कि बारिश हो रही है, इस बारिश में आपने मेरा इंतजार किया। इसके लिए धन्यवाद। अगली बार पति को साथ लेकर ससुराल आऊंगी। आप सबसे मिलवाउंगी। इसके बाद जय हिंद बोलकर अपना संबोधन खत्म कर दिया।
ससुराल से प्रियंका की ललकार, अबकी बार कांग्रेस की सरकार
मुरादाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने बृहस्पतिवार की प्रतिज्ञा रैली से जहां मुरादाबाद से भावनात्मक जुड़ाव साबित करने की कोशिश की, वहीं एक-एक कर गैर कांग्रेसी दलों पर निशाना साधकर पश्चिमी यूपी के लिए चुनावी हुंकार भी भरी। इस रैली में मुरादाबाद मंडल ही नहीं बल्कि पश्चिमी यूपी के कई जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए थे।
रैली स्थल पर मौजूद लोगों के बीच प्रतिज्ञा के रूप में कांग्रेस की घोषणाएं गिनाईं। इसके तहत महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी टिकट, सरकार आने पर नौकरियों में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण का वादा किया। कहा कि हर किसी को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। बीस लाख लोगों को रोजगार और हर जिले में उद्योगों का हब विकसित किया जाएगा। 12वीं में पढ़ने वाली लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्नातक स्तर वाली छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देंगे। इलेक्ट्रिक स्कूटी के हवाले से सरकार पर कटाक्ष भी किया। कहा कि इलेक्ट्रिक इसलिए, ताकि वह पेट्रोल की महंगाई से बच सकें। कहा कि इस सरकार में आटा, डाटा, बिजली, रसोई गैस सब महंगी हो गई हैं।
प्रियंका ने कहा कि सपा और बसपा अवसरवादी हैं। उनको जनता की समस्याओं से कोई वास्ता नहीं है। अब कांग्रेस की बारी है। उन्होंने अबकी बार कांग्रेस सरकार का नारा भी दिया।
रैली में ये रहे मौजूद
प्रतिज्ञा रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस की विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, धीरज गुर्जर, विधायक नरेंद्र सैनी, मसूद अख्तर, राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, धीरज गुर्जर, शायर एवं कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी, बंसी पहाड़िया, पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन, कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक गजराज सिंह, संजय कपूर आदि मौजूद रहे।