{"_id":"6440e35a115916ddae0c2a15","slug":"i-am-calling-ssp-from-delhi-if-you-want-to-delete-video-send-one-lakh-rupees-otherwise-you-will-be-sent-jail-2023-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैं दिल्ली से एसएसपी बोल रहा हूं... वीडियो डिलीट करानी है तो एक लाख रुपये भेजो, वरना जेल में भेज देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैं दिल्ली से एसएसपी बोल रहा हूं... वीडियो डिलीट करानी है तो एक लाख रुपये भेजो, वरना जेल में भेज देंगे
Thu, 20 Apr 2023 12:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:31 PM IST
सार
साइबर ठग नए-नए तरीके से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ठगों ने पहले वीडियो कॉल करके युवक की अश्लील वीडियो बनाई और बाद में ब्लैकमेल करने लगे। साइबर ठग ने कहा कि मैं दिल्ली से ऐसे ही बोल रहा हूं, तुम वीडियो डिलीट कराना चाहते हो तो एक लाख रुपये भेजो। वरना तुम्हें उठा कर जेल में डाल देंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
साइबर ठग तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। अमरोहा में एक और नया मामला सामने आया है। पहले आरोपियों ने वीडियो कॉल कर युवक की अश्लील वीडियो बनाई और बाद में ब्लैकमेल करने लगे।
साइबर ठग ने कहा कि मैं दिल्ली से एसएसपी बोल रहा हूं, तुम वीडियो डिलीट कराना चाहते हो तो एक लाख रुपये भेजो। वरना तुम्हें उठा कर जेल में डाल देंगे। आरोपियों ने युवक को डरा धमका कर 88 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
रजबपुर थानाक्षेत्र के अतरासी कला गांव में किसान का परिवार रहता है। आरोप है कि 9 दिसंबर 2022 की दोपहर 2 बजे उनके बेटे के पास अननोन नंबर से वीडियो कॉल आई। जैसे ही उसने कॉल रिसीव की तो उधर से नग्न अवस्था में लड़की दिखाई थी। थोड़ी देर बाद युवक की वीडियो बनाकर युवती ब्लैकमेल करने लगी।
विज्ञापन
लड़की ने अश्लील वीडियो होने का दावा करते हुए युवक से कहा कि वीडियो तभी डिलीट होगी जब रुपये दे दोगे। वरना वीडियो को वायरल कर देंगे। युवक ने रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद फिर दूसरे नंबर से कॉल आई और कहा कि तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट हो चुकी है।

मैं दिल्ली से एसएसपी बोल रहा हूं। तुम्हारे पास अभी पुलिस भेज रहा हूं जो तुम्हें उठाकर जेल में डाल देगी। अगर तुम्हें वीडियो डिलीट करानी है तो एक नंबर भेज रहा हूं इस पर एक लाख रुपये डलवा दो। जिससे घबराकर पीड़ित ने 88999 पेटीएम और फोन पे के माध्यम से साइबर ठगों के खाते में डाल दिए।
जिसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत एसपी आदित्य लांग्हे से की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी धमकी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।