फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband-wife and sister-in-law fight in public, they throw slippers at each other, police takes action

पति-पत्नी और साली के बीच सरेआम फाइट: एक दूसरे पर खूब चलाए चप्पल, लोग बनाने लगे वीडियो, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Tue, 10 Sep 2024 07:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 07:47 PM IST
सार

संभल में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने माैके पर पहुंच दोनों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Husband-wife and sister-in-law fight in public, they throw slippers at each other, police takes action
संभल में पिटाई करती महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

संभल कलक्ट्रेट परिसर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को लेकर समझौता कराने आए लोगों के बीच उस समय तनाव बढ़ गया, जब दोनों पक्षों की ओर से महिलाओं ने एक दूसरे के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मामला बढ़ा तो पति-पत्नी व साली के बीच जमकर मारपीट हुई और चप्पल से पिटाई की।

विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। मौके पर पहुंचे दरोगा संजय शर्मा मारपीट करने वालों को कोतवाली ले गए। मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे कलक्ट्रेट परिसर में पति-पत्नी के विवाद में दोनों पक्षों के लोगों में बातचीत हो रही थी। बाद में अचानक किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई और मामला मारपीट व चप्पल तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


दरोगा ने बताया कि थाना धनारी के गांव खजरा निवासी युवक व गुन्नौर के मोहल्ला दौलतपुर की पुलिया की युवती दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी व दोनों पक्षों के लोग कलक्ट्रेट परिसर में इकटठा थे। अचानक दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसको लेकर पति यामीन समेत पत्नी रेशमा, साली निशा व सास छोटी के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed