फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband was murdered to get married to lover

प्रेमी से शादी रचाने के लिए कराई थी पति की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Husband was murdered to get married to lover
मुरादाबाद। महलकपुर से पांच मई को लापता हुए निपेंद्र सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने ही कराई थी। पुलिस ने शुक्रवार को निपेंद्र की पत्नी कुसुम पाल उर्फ गीता और उसके प्रेमी नीरज को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि गीता ने प्रेमी नीरज से शादी करने के लिए निपेंद्र की हत्या की साजिश रची थी। नीरज पांच मई को गर्जिया मंदिर घुमाने के बहाने से निपेंद्र को अपने साथ ले गया, वहां अपने भतीजे और एक चचेरे भाई की मदद से कार में ही गला घोंटकर हत्या उसकी हत्या कर दी। लाश जंगल में फेंक कर सभी फरार हो गए थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बिजनौर जनपद के धामपुर के टीचर कालोनी निवासी निपेंद्र सिंह की शादी बारह साल पहले सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के महलकपुर निजामपुर गांव निवासी कुसुम पाल उर्फ गीता से हुई थी। निपेंद्र सिंह गीता के साथ ससुराल में ही रहता था। पांच मई की शाम निपेंद्र को नीरज गर्जिया मंदिर घूमाने के बहाने अपने साथ कार में बैठाकर ले गया था। कार में नीरज के साथ उसका भतीजा और चचेरा भाई भी बैठे थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। छह मई को गीता न सिविल लाइंस थाने में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पूजा ने पुलिस को बताया था कि अगले दिन नीरज ने कॉल कर निपेंद्र के घर लौटने की बात कही थी, लेकिन वह लौटे नहीं। इसके बाद से नीरज भी गायब था। मंगलवार रात निपेंद्र की मां कुशमेश देवी ने सिविल लाइंस थाने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कुसुम उर्फ गीता और उसके प्रेमी नीरज पर बेेटे निपेंद्र सिंह का अपहरण करने का आरोप लगाया। मां ने बेटे के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई थी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी गीता और उसके प्रेमी नीरज को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने राज उगल दिया। पूछताछ में बताया कि नीरज अपने भतीजे सौरभ और चचेरे भाई मिथुन के साथ मिलकर निपेंद्र को गर्जिया मंदिर घूमाने ले गया था। वहां कार में ही नीरज ने निपेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश फेंक दी थी। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि आरोपी सौरभ और मिथुन फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

--------------------------------
फोन पर फूट फूट कर रोई और प्रेमी को हत्या के लिए उकसाया
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में कुसुम पाल उर्फ गीता ने बताया कि पांच मई की शाम उसने प्रेमी नीरज को कॉल की थी। उसने बताया था कि पति ने शराब पीकर उससे मारपीट की है। उसने प्रेमी को उकसाया कि वह निपेंद्र की हत्या कर दे, इसके बाद वह उससे शादी कर लेगी। कुसुम पाल उर्फ गीता के नाम में काफी प्रॉपर्टी है। नीरज ने हत्या करने से इनकार किया तो वह फोन पर फूट फूट कर रोने लगी। उसने कहा कि वह मेरी जिंदगी नरक हो चुकी है। मुझे अपने पति से छुटकारा चाहिए। गीता की बातों में आकर नीरज हत्या के लिए तैयार हो गया था। इसके लिए नीरज ने अपने परिवार के दो और युवकों को तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
इस तरह दिया गया घटना को अंजाम
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में नीरज ने बताया कि तीन और चार मई को निपेंद्र ने गीता से मारपीट की थी। पांच मई को भी गीता को पीटा था। प्रेमिका के साथ हो रहे अत्याचार से वह परेशान था। इसलिए वह निपेंद्र को सबक सिखाना चाहता था। घटना वाली शाम करीब पांच बजे गीता ने नीरज को कॉल कर बताया निपेंद्र घर से बाहर निकला है। हो सकता है कि शराब की दुकान पर गया हो। नीरज, मिथुन और सौरभ को अपनी कार में बैठाकर ले गया। रास्ते में उन्हें निपेंद्र मिल गया था। शराब पिलाने के बहाने उन्होंने निपेंद्र को गाड़ी में बैठा लिया। नशा होने के बाद नीरज ने कहा था कि गिर्जिया मंदिर घूमने चल रहे हैं। निपेंद्र भी तैयार हो गया था। रामनगर में गिर्जिया मंदिर के पास ही निपेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद लाश फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे।
निपेंद्र ने गीता के खाते में जमा कराए थे 25 लाख रुपये
मुरादाबाद। निपेंद्र के पिता सुरेश पाल सिंह एडीओ पंचायत के पद पर तैनात थे। नौकरी के दौरान ही सुरेश पाल सिंह का देहांत हो गया था। परिजन और रिश्तेदारों की सहमति पर छोटे बेटे को नौकरी दी गई थी। जबकि निपेंद्र सिंह के हिस्से में 25 लाख रुपये आए थे। तब निपेंद्र ने यह रकम अपनी पत्नी कुसुमलता उर्फ गीता के खाते में जमा कर दी।
मौसी के पास निपेंद्र का बेटा
मुरादाबाद। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद इनका दस वर्षीय बेटा विराज अकेला रह गया है। विराज अपनी मौसी के पास है, वो ही उसकी देखभाल कर रही है। बताया जा रहा है कि गीता व उसकी चारों बहनों के नाम करीब 120 बीघा जमीन है। निपेंद्र के नाम भी 30 बीघा जमीन बताई जा रही है। ऐसे में सभी को विराज की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
----------------
गला घोंटने के बाद प्रेमी ने किया फोन, हो गया काम
मुरादाबाद। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नीरज और कुसुम उर्फ गीता बचपन से ही साथ साथ पढ़े थे। दोनों के बीच संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों संबंध बरकरार रहे। धामपुर भी नीरज गीता से मिलने जाता था। निपेंद्र धामपुर में गीता से मारपीट करता था। इस लिए उसकी मां ने उसके लिए महलकपुर में मकान बनवा दे दिया था। दो माह पहले निपेंद्र भी यहां आ गया था। यहां आकर भी निपेंद्र उससे मारपीट करता था। इस लिए पत्नी से पति की हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद नीरज ने अपनी प्रेमिका को कॉल की और बताया कि काम हो गया है। लाश पहाड़ से खाई में फेंक दी है।
सुबह ही गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंच गई थी गीता
मुरादाबाद। पांच मई को पति गायब हुआ था। छह मई की सुबह ही गीता थाने पहुंच गई थी और पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। इसके बाद लगातार वह पुलिस पर दबाव बना रही थी कि उसका पति गायब है। उसकी तलाश की जाए।
----------------------
तीन दिन सर्च के बाद भी नहीं मिली लाश
मुरादाबाद। नीरज और गीता से पूछताछ के बाद ही साफ हो गया था कि निपेंद्र की हत्या कर दी गई है। लेकिन पुलिस शव बरामद करने में जुटी थी। तीन दिन तक पुलिस ने रामनगर में जंगलों में शव की बरामदगी को सर्च आपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने आरोपी की कार और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

-----------------------------
आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस
मुरादाबाद। पुलिस ने आरोपी नीरज और गीता उर्फ कुसम पाल को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। इसके बाद इनसे और पूछताछ की जाएगी और शव बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed