{"_id":"69558f0c33412fc0cb04ad6c","slug":"husband-tried-to-kill-her-by-electrocution-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-802341-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पति ने बिजली का करंट लगाकर किया जान से मारने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पति ने बिजली का करंट लगाकर किया जान से मारने का प्रयास
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की रहने वाली युवती ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने और पति पर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
20 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2025 को दिल्ली के कृष्णनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से पति, ससुर,सास, देवर और ननद समेत अन्य ससुराल वाले नाखुश थे। पीड़िता पर कई बार दबाव बनाया है कि वह अपने मायके से पांच लाख रुपये और कार लेकर आए। इसके बाद ही उसे घर में रखा जाएगा। विरोध करने पर पति ने बिजली का करंट लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर लोग जुटे तो आरोपी घर से भाग गया। एक दिन देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।