फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband tortures wife for dowry Damage to private parts also in rampur of uttar pradesh

जुल्म की इंतहा: दहेज के लिए पार कीं सारी हदें, पत्नी को दीं यातनाएं, निजी अंगों को पहुंचाई क्षति

Sun, 21 Mar 2021 11:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Mar 2021 11:30 AM IST
विज्ञापन
Husband tortures wife for dowry Damage to private parts also in rampur of uttar pradesh
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलक में दहेज लोभी पति द्वारा पत्नी के साथ जुल्म की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। विवाहिता को पीटने के साथ उसके निजी अंगों को भी क्षति पहुंचाई गई। अमानवीयता क्रूर चेहरा सामने आने के बाद पुलिस रिपार्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती की शादी दो साल पहले क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। अब दंपती की एक  बेटी भी है। आरोप है कि पति आए दिन दहेज को लेकर शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं देता है। विरोध करने पर बुरी तरह पीटता है। 
विज्ञापन


शनिवार को पति का अमानवीय चेहरा सामने आया। उसने जुल्म और अमानवीयता की सारे हदें पार कर दीं। दहेज लोभी पति ने मारपीट करने के बाद उसके निजी अंग को क्षति पहुंचाई और तार से भेदन कर दिया।  विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या का प्रयास किया। पत्नी के अचेत होने पर आरोपी घर से फ रार हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि विवाहिता का पति उस पर शक करता था। वह जुल्म के खिलाफ चिल्लाती रही, लेकिन पति ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शनिवार को पीड़िता ने किसी तरह अपने मायके में सूचना दी। तब मायके वाले बेटी के घर पर पहुंचे। उसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। 

इसके बाद पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराकर रिपार्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed