फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband took wife to see an exhibition and attacked his wife with a brick on the way.

Moradabad News: प्रदर्शनी दिखाने ले गया पति रास्ते में पत्नी पर कर दिया ईंट से हमला

Sun, 02 Jun 2024 06:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 02 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Husband took wife to see an exhibition and attacked his wife with a brick on the way.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कपूर कंपनी तिराहे के पास एक महिला पर उसके पति ने ईंट से हमला कर दिया। आरोपी पति महिला को प्रदर्शनी दिखाने के बहाने घर से ले गया था। महिला को घायल अवस्था में फेंकने के बाद आरोपी भाग गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के स्योहारा निवासी नईमा ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी गुलिस्ता ने करीब 13 साल पहले कटघर क्षेत्र के मछरिया निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। कुछ साल पहले युवक दूसरी शादी कर ली और उस महिला को भी घर ले आया। नईमा ने आरोप लगाया कि जब दामाद दूसरी पत्नी को घर ले आया तो उसकी बेटी गुलिस्ता को प्रताड़ित करने लगा। गुलिस्ता अपने दोनों बेटे अली और अनस को अपने अपने मायके स्योहारा चली गई थी। कुछ दिन बाद युवक गुलिस्ता को स्योहारा से बुला ले आया और मझोला के रामतलैया क्षेत्र में रहने लगा। आरोप लगाया कि शुक्रवार रात गुलिस्ता को उसका पति प्रदर्शनी दिखाने के बहाने अपने साथ लेकर घर से निकला। रास्ते में कपूर कंपनी के पास आरोपी ने ईंट-पत्थर से गुलिस्ता के हमला कर दिया। इस हमले में गुलिस्ता घायल हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर महिला की मां नईमा और अन्य मायके वाले आ गए। सिविल लाइंस आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed