फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   husband sexually abuses a minor in room wife keeps guarding outside at rampur of up

रामपुर में हैवानियत: 14 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म कर रहा था पति, कमरे के बाहर रखवाली करती रही पत्नी

Fri, 09 Apr 2021 12:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Apr 2021 12:59 PM IST
सार

  • रामपुर में पड़ोसी ने किया नाबालिग लड़की से दुष्कर्म 
  • पत्नी पर भी पति का साथ देने का आरोप
  • होली वाले दिन की घटना, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
husband sexually abuses a minor in room wife keeps guarding outside at rampur of up
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पड़ोसी ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। आरोप है कि दरिंदे की पत्नी ने भी साथ दिया। जिस समय आरोपी लड़की के साथ हैवानियत कर रहा था उस दौरान महिला घर के बाहर रखवाली कर रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। वारदात में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। बच्ची ने रो-रोकर अपने माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। मां ने थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला गंज कोतवाली क्षेत्र का है। 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ होली वाले दिन पड़ोसी के घर गई। उसके पड़ोसी और उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जब वह अपनी मां के साथ चलने को तैयार हुई तो पड़ोसी ने यह कहते हुए रोक लिया कि वह बाद में आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां अपनी बेटी को छोड़कर चली गई। उसके जाने के बाद पड़ोसी की पत्नी ने किशोरी को कमरे में अपने पति के साथ बंद कर दिया, जहां उसके पति ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी बाहर आई तो उसे डराया धमकाया और चुप रहने के लिए कहा। 

दो दिन बाद किशोरी ने रोते हुए अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद किशोरी की मां थाने आ गई। उन्होंने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बता आरोपी दंपती के खिलाफ तहरीर दी।

जिसके बाद पुलिस ने यमन खां एवं उसकी पत्नी रूमाना बेगम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। गंज इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed